19-23 October 2026: इस हफ्ते क्या खरीदें, क्या बेचें? जानें मंडी भाव की सटीक भविष्यवाणी!
Business News: पिछले सप्ताह, 12 से 16 अक्टूबर के बीच, हमने बाजार की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर चर्चा की थी. हमारी भविष्यवाणियां लगभग सटीक साबित हुईं. आज हम 19 से 23 अक्टूबर के बीच बाजार के उतार-चढ़ाव की स्थिति पर बात करेंगे. ग्रहों का गोचर क्या संकेत दे रहा है? इसके साथ ही, हम आपको बताएंगे कि क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं. क्या बाजार में तेजी आएगी या गिरावट? इन सभी सवालों के जवाब देंगे जाने-माने ज्योतिषी, हरि गोपाल शर्मा.
19 से 23 अक्टूबर की बात कर रहे हैं. पिछले सप्ताह हमने बाज़ार के उतार-चढ़ाव की स्थिति को तारीख-दर-तारीख समझाया था. खास तौर पर यह कि किस तारीख को क्या खरीदना चाहिए ताकि मुनाफ़ा हो, और क्या नहीं खरीदना चाहिए ताकि नुकसान से बचा जा सके. हमने तारीखों के आधार पर चर्चा की थी कि बाज़ार में तेज़ी रहेगी या मंदी. अब 19 से 23 अक्टूबर की बात करें, तो 19 तारीख को लोग महानवमी का त्योहार मनाएंगे, और 20 तारीख को विजयादशमी का त्योहार होगा. देखें ये रिपोर्ट...
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कल से हो रहा लागू, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कैसा संकेत?
India New Zealand Free Trade Agreement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार मिलने जा रही है. दोनों देशों के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि भारत भी न्यूजीलैंड से होने वाले अधिकांश आयात पर शुल्क में कटौती करेगा. इस समझौते से न केवल द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि भारत में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तैयार की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के भविष्य के लिए यह एक बहुत अच्छा संकेत है.
दरअसल, दिल्ली में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के लागू होने के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया है. समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक मजबूत, गहरी और अधिक महत्वाकांक्षी आर्थिक साझेदारी का सपना देखा था. आज, वह सपना ठोस अवसरों में बदल रहा है. इससे हमारे श्रमिकों, किसानों, व्यवसायों और नए विचारों से भरे हमारे लोगों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं.
#WATCH | Delhi: At the ceremony marking the entry into force of the India–New Zealand Free Trade Agreement, Union Minister Piyush Goyal says, "Today is a very auspicious day. It's the ninth day of Navratri, and these nine days are probably the most important days in India... By… pic.twitter.com/Z2MgvFjd31
— ANI (@ANI) October 19, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये लोग नए उत्पादों और सेवाओं के साथ, पूरे उत्साह के साथ व्यापार को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड-भारत साझेदारी के सफर में हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गए हैं, क्योंकि कल से मुक्त व्यापार समझौता लागू हो रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस संभावित रिश्ते में बहुत ताकत है, जो आज सामने आ रही है और कल से इसकी शुरुआत हो रही है.
यह भी पढ़ें: क्या 2027 में बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, बाजार की सुस्ती और AI बूम पर निर्मला सीतारमण का आया बयान
क्या है मुक्त व्यापार समझौता?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. इस समझौते पर 27 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे, जबकि 21 सितंबर को इसकी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी हुई. इसके तहत न्यूजीलैंड भारत से आयात होने वाले 100 फीसदी सामान पर सीमा शुल्क समाप्त करेगा, जबकि भारत न्यूजीलैंड से होने वाले 95 फीसदी आयात पर शुल्क कम या खत्म करेगा. हालांकि, डेयरी, प्याज, चना और चीनी जैसे संवेदनशील कृषि उत्पादों को समझौते से बाहर रखा गया है. दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना कर करीब 7 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना पर दिया जोर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं. न्यूजीलैंड के साथ, 2030 तक, जो कि अब से मुश्किल से पांच साल, या यूं कहें कि चार साल दूर है, हमारा लक्ष्य 7 अरब डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) तक पहुंचना है. कहा कि हम अपने द्विपक्षीय व्यापार में 18% की वार्षिक चक्रवृद्धि विकास दर (CAGR) की उम्मीद कर रहे हैं, जो हमारे सभी व्यवसायों को हासिल करने के लिए एक बड़ा और महत्वाकांक्षी लक्ष्य देती है. यह समझौता 'विकसित भारत 2047' के लिए हमारे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप भी है.
यह भी पढ़ें: 'भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी अशांति फैलाने का प्रयास', किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










