Responsive Scrollable Menu

Manipur में उग्रवादियों की गोलीबारी में 2 की मौत, CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

मणिपुर में जंगल से जलावन की लकड़ियां इकट्ठा कर रहे दो लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को यहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्वी और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करने वालों के एक समूह पर उग्रवादियों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने से चार अन्य लोग भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कांगपोकपी के खोंगबल सुनुरोक उयोक में हुई इस घटना के बाद तीन लोग अब भी लापता हैं। यह स्थान इंफाल पूर्वी जिले के नोंगशुम गांव से कुछ मीटर की दूरी पर है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुबाम रोनिल (35) और लैरेनलकपम इनाओबी (51) के रूप में हुई है।

वे उन 16 लोगों में शामिल थे, जो सुबह करीब सात बजे जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए अपने गांव के पास की पहाड़ियों में गए थे। इसी दौरान घात लगाकर उनपर हमला किया गया। राज्य में मई 2023 से जारी हिंसा के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोग शवों के साथ राज्य की राजधानी पहुंचे।

उन्होंने बाबूपारा स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार के बाहर शवों को रख दिया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह आवास पर मौजूद थे या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे, जिसके बाद शवों को जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में शामिल के. देवन की हालत गंभीर बताई गई है।

Continue reading on the app

Dehradun में फर्जी पेमेंट दिखाकर Hero का नया स्कूटर उड़ाने वाला आरोपी अरेस्ट

उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में दुपहिया वाहन कंपनी ‘हीरो मोटोकॉर्प’ के शोरूम से नया स्कूटर ठगकर ले जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलजीत सिंह सेठी नशे और जुए की लत का शिकार है, जिसके चलते उसने स्कूटर की ठगी की।

उसने बताया कि आरोपी पहले भी ठगी और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है तथा उसके खिलाफ देहरादून में चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनके लिए वह जेल भी जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, सेठी को हीरो शोरूम के मालिक राहुल अग्रवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि अग्रवाल ने डोईवाला पुलिस थाने में 17 अक्टूबर को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सेठी ने उनके शोरूम में आकर नया हीरो डेस्टिनी स्कूटर खरीदने के लिए फोन में फर्जी भुगतान का विवरण दिखाया और वाहन अपने साथ ले गया।

पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर सेठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-318(4)/316(2) (धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। उसने बताया कि जांच के दौरान ठगी की घटनाओं में पूर्व में जेल गए आरोपियों के विवरण के साथ-साथ घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए, जिसके आधार पर सेठी की पहचान आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रविवार को कुआंवाला में रिवर वैली के पास पुलिस जांच के दौरान सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि सेठी के कब्जे से ठगा गया स्कूटर और उससे संबंधित दस्तावेज भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे और जुए की लत के कारण उसने अपना मकान बेच दिया है और फिलहाल मोती बाजार में अपने चाचा के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लोगों को बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ देहरादून जिले के विभिन्न थानों में ठगी, धोखाधड़ी, धमकी देने और अन्य आपराधिक घटनाओं के सिलसिले में चार मुकदमे दर्ज हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: 187 पर गिरे 7 विकेट, फिर मनवंत कुमार ने रचा इतिहास, 9वें नंबर पर आकर ठोका पहला शतक

Manvanth Kumar Hundred: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के मनवंत कुमार ने एक यादगार पारी खेली. उन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक जड़ा. Mon, 19 Oct 2026 19:29:23 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: BJP पर AAP प्रवक्ता का बड़ा हमला | Regime Change | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:06:32+00:00

Varanasi News: वाराणसी में फ्लाईओवर पर सेल्फी के चक्कर में 4 लोगों की मौत | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers