Responsive Scrollable Menu

योगी सरकार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर लाई गई तेजी, निजी क्षेत्र की भागीदारी को दिया जा रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है. अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ को आशयपत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया है. इससे अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के नए अवसर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

आशय-पत्र जारी किया

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर समिति के प्रतिनिधियों को आशयपत्र सौंपा. उच्च शिक्षा विभाग ने सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा-6 के प्रावधानों के तहत यह आशय-पत्र जारी किया है.

बेहतर शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध हो सकें

योगी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दे रही है. इसी दिशा में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के संस्थानों का विस्तार हो और विद्यार्थियों को अपने गृह क्षेत्र के आसपास ही बेहतर शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध हो सकें.

शिक्षा के अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद

प्रस्तावित सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय के माध्यम से अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद है. इससे क्षेत्र में शिक्षा संबंधी सुविधाओं के विस्तार और युवाओं की शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में मदद मिल सकती है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को उनके गृह क्षेत्र के निकट विश्वस्तरीय, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र के निवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बना रही है, जिससे प्रदेश में उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा सके. मंत्री ने प्रायोजक संस्था को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक मानकों और शर्तों को पूरा करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए.

शर्तों की पूर्ति के अनुरूप आगे बढ़ेगी

जारी आशय पत्र के अनुसार, प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति’ को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत आगामी दो वर्षों के भीतर निर्धारित अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होंगी. इसके बाद संस्था   को शासन के समक्ष अनुपालन आख्या प्रस्तुत करनी होगी. विश्वविद्यालय की स्थापना की आगे की प्रक्रिया तय  वैधानिक प्रावधानों और शर्तों की पूर्ति के अनुरूप आगे बढ़ेगी. इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष भी उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पखारे बेटियों के पांव

UP News: शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया. इस दौरान सीएम योगी ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेटियों के पांव भी पखारे. सीएम योगी ने नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में पूजते हुए उनके चरण धोए, तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को अपने हाथों से भोजन भी कराया. उसके बाद उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए. गोरखनाथ मंदिर की परंपरा के मुताबिक, सीएम योगी ने बटुक पूजन भी किया.

वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन

बता दें कि शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र स्थित भोजन कक्ष में आयोजित अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और दुर्गासप्तशती के मंत्रों की गूंज सुनाई दी. मुख्यमंत्री ने पीतल की परात में जल लेकर नौ बालिकाओं के पैर धोए. इसके बाद रोली, चंदन, दही और अक्षत से तिलक कर उनका पूजन भी किया. फूलों और शक्तिपीठ में उगाए गए जौ के ज्वारे से भी कन्याओं का अभिषेक किया गया. उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को माला पहनाई, चुनरी ओढ़ाई और उपहार व दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने बटुकों का भी पूजन किया.

सीएम योगी ने खुद परोसा कन्याओं को भोजन

पूजन कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने कन्याओं और बटुकों को मंदिर की रसोई में तैयार भोजन प्रसाद परोसा. इस दौरान सीएम योगी ने खुद कन्याओं को भोजन दिया और उनसे बातचीत भी की. इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए. नौ कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में अन्य बालिकाओं और बटुकों ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया. मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल और भूतल पर कन्या भोज की व्यवस्था की गई थी. भोजन के बाद सभी बच्चों को दक्षिणा और उपहार दिए गए.

बच्चों के साथ आत्मीयता से मिले सीएम योगी

कन्या पूजन के दौरान बच्चियों और बटुकों में मुख्यमंत्री से मिलने और उनका स्नेह पाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ सहजता से संवाद किया और उन्हें दुलार किया. दक्षिणा और उपहार पाकर बच्चे भी प्रसन्न नजर आए.

सीएम योगी ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना

बता दें कि कन्या पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की. महानवमी के अवसर पर आयोजित इस अनुष्ठान में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत कई साधु-संत मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस सिपाही और होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 31 अक्टूबर को फिर होगी शारीरिक माप

Continue reading on the app

  Sports

Video: टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत

टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत Mon, 19 Oct 2026 17:46:03 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Accused Arrested LIVE: टाइगर के बाद लॉरेंस का अगला निशाना कौन? | Kota Police | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:15:14+00:00

Kannauj PDA सम्मेलन में भीड़ गायब! अखिलेश यादव पर बरसे Omprakash Rajbhar | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers