Responsive Scrollable Menu

फ्रांस में क्यों चलता है शाहरुख खान का जादू, डीडीएलजे से लेकर डंकी ने बिखेरा जलवा

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भारत के अलावा 120 छोटे-बड़े देशों में है, जहां उनका रोमांटिक अंदाज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

बात चाहे दुबई की हो या पेरिस की, शाहरुख ने जिस देश में शूटिंग की है, वहां उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को बॉलीवुड स्टार्स से बात की, लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि शाहरुख खान का सिक्का पूरे फ्रांस में चलता है।

फ्रांस और भारत का जुड़ाव हमेशा से सिनेमा और संस्कृति से जुड़ा रहा है। हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों की शूटिंग फ्रांस की अलग-अलग जगहों पर हो चुकी है। खुद शाहरुख खान ने पठान की शूटिंग फ्रांस में की थी, और अपकमिंग फिल्म किंग के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी वहीं होगी, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख को फ्रांस का नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर मिल चुका है, जिसे उन्होंने बहुत विनम्रता से अपनी मां के बर्थडे पर स्वीकार किया था। साल 2014 में अभिनेता को फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस ने सिनेमा और सांस्कृतिक विविधता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था।

दीवानगी का आलम सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनके सम्मान में ग्रेविन म्यूजियम में गोल्ड कॉइन जारी किया गया। सिक्के पर शाहरुख खान की डीडीएलजे वाले लुक के साथ फोटो उकेरी गई है। ये सम्मान उनके 30 साल के शानदार फिल्मी करियर को देखकर दिया गया था। यही कारण है कि शाहरुख खान को सिर्फ बॉलीवुड का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का किंग कहा जाता है।

फ्रांस में साल 2008 में ही अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू भी बनाया गया था, लेकिन उनके साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर रणवीर सिंह के स्टैच्यू भी बने थे, लेकिन सोने का सिक्का सिर्फ अभिनेता के नाम का जारी हुआ था। ये सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि सबसे पुराने ग्रेविन म्यूजियम ने दुनियाभर की 14 बड़ी हस्तियों को चुना था, लेकिन सिक्का सिर्फ शाहरुख खान का चला। शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान, और डंकी ने फ्रांस में अच्छा कलेक्शन किया था और इससे पहले भी उनकी कई फिल्में फ्रांस में रिलीज हो चुकी हैं।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Block Deal: फार्मा कंपनी के शेयरों में 10% की तेजी, ब्लॉक डील में बिकी ₹216 करोड़ की हिस्सेदारी

Cohance Lifesciences Shares: कोहेन्स लाइफसाइंसेज के शेयरों में बुधवार को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। ब्लॉक डील में कोहेन्स लाइफसाइंसेज के करीब 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। यह कंपनी की कुल इक्विटी के लगभग 1.82 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का करेंगे उद्घाटन, गूगल ने 15 अरब डॉलर के निवेश का किया ऐलान, जानें क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (19 फरवरी 2026) को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला शिखर सम्मेलन है, जिसका लक्ष्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करना है। … Thu, 19 Feb 2026 07:29:25 GMT

  Videos
See all

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:41:47+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:38:48+00:00

Indore MBA Student Murder: हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी...मौत, MBA छात्रा हत्याकांड की पूरी सच्चाई | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:15:09+00:00

Iran America War Update: ईरान के लड़ाकों की फौज देख थर-थर कांपे अमेरिकी! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers