3 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर रिलीज होते ही मच गया बवाल! आखिर ऐसा क्या दिखा दिया?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है. 3 मिनट 7 सेकंड का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेलर में तीन अलग-अलग राज्यों की तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. दावा किया गया है कि प्यार के नाम पर साजिश रची जाती है और धर्म परिवर्तन कराया जाता है. कई इमोशनल सीन और चेतावनी भरे संवाद भी दिखाए गए हैं. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले ही विरोध शुरू हो गया है. ट्रेलर में यह भी दावा किया गया है कि अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है. इसी बयान पर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है. देवबंदी उलेमा और जमीयत दावतउल्लाह मुस्लिम के संरक्षक मौलाना कारी आहिस्ता गोरा ने फिल्म पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से ऐसी फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं कुछ हिंदू धर्म गुरुओं का कहना है कि फिल्म सच्चाई दिखा रही है. उनका कहना है कि बेटियों को जागरूक करना जरूरी है. गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि हमारी बेटियों को निशाना बनाया गया. उनका भविष्य छीना गया. उन्होंने कहा, 'इस बार सहेंगे नहीं, लड़ेंगे'.
चीन के बाजू में भारत ने बनाया पुल, 100 साल है उसकी लाइफ, 15 मिनट में पूरी हो जाएगी 30 किलोमीटर की दूरी
New Bridge on Brahmaputra : भारत ने ब्रह्मपुत्र नदी पर एक और ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है. पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन भी कर दिया है और माना जा रहा है कि 6 लेन का यह पुल करीब 100 साल तक अपनी सेवाएं देने में सक्षम है. यह देश का पहला ऐसा पुल है, जिसे बनाने में गार्डर और केबल दोनों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसे भूकंप से बचाया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















