बच्ची का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, पलक झपकते ही बन गई 90 के दौर की हीरोइन, लोगों ने जमकर की तारीफ!
आजकल इंस्टाग्राम पर बच्चे भी अपने वीडियोज बनाकर पोस्ट करते हैं. उनके अकाउंट्स को उनके माता-पिता बनाते हैं और फिर उनके वीडियोज पोस्ट करते हैं. वैष्णवी सोनी (@vaishnavisoniofficial_2020) नाम की एक बच्ची का भी वीडियो खूब पॉपुलर होता है. हाल ही में वैष्णवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना ट्रांसफॉर्मेशन दिखा रही हैं. बच्ची पहले तो अपने नॉर्मल लुक में दिख रही है. पर अचानक पलक झपकते ही वो 90 के दशक की एक्ट्रेस जैसी दिखने लगती है. इस वजह से लोगों को उसका ये बदलाव बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो को 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
Red Saree में शीशे के सामने खड़ी हुई महिला, No Entry के गाने पर लगाए ऐसे मूव्स, देख उड़ जाएंगे होश!
सोशल मीडिया के इस दौर में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो अपने अनोखे और शानदार डांसिंग स्टाइल से रातों-रात पॉपुलर हो जाती हैं. नेपाल की रहने वाली कल्पना भट्टा भी ऐसी ही एक महिला हैं, जो फिलहाल लखनऊ में रहती हैं. हाल ही में कल्पना ने No Entry फिल्म के टाइटल ट्रैक पर शीशे के सामने लाल साड़ी में खड़ी होकर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका चेहरा शुरू में शीशे की ओर रहता है. लेकिन जैसे ही गाने के बोल शुरू होते हैं, वो तुरंत पलट जाती हैं. इसके बाद वो ऐसे मूव्स लगाती हैं, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






