अक्षरा सिंह और पवन सिंह का वो गाना, रातोंरात दोनों की जोड़ी को बनाया सुपरहिट, एक्ट्रेस की चमकाई किस्मत
पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल रही है. दोनों ने साथ में कई हिट-सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं. पर्सनल लाइफ में मचे घमासान के बाद दोनों ने कई साल तक साथ काम नहीं किया. अब हालिया इवेंट में पवन सिंह ने अक्षरा से माफी मांग ली है. पावर स्टार ने मंच से अक्षरा से माफी मांगते हुए कहा कि वो दोनों जल्द ही दोबारा साथ काम करेंगे. अक्षरा सिंह और पवन सिंह के सबसे पहले गाने के बारे में बताते हैं. ‘हो गया दोनों को प्यार' एक ऐसा ही गाना है, जो प्रेम की खूबसूरत भावनाओं को अपने अंदाज में बयां करता है. इस गाने में प्यार की शुरुआत, दिल में उठने वाली हल्की-सी हलचल और किसी खास इंसान के करीब आने का एहसास देखने-सुनने को मिलता है. इसकी मधुर धुन और रोमांटिक अंदाज इसे खास बनाते हैं. पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इसी गाने ने दोनों को सुपरस्टार बनाया था और दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बनाया था.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Veena George का बयान Kannur हमले मामले में SIT ने किया दर्ज
केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ताओं की ओर से फरवरी में कन्नूर रेलवे स्टेशन पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज पर हुए कथित हमले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जॉर्ज का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता जॉर्ज के पथनमथिट्टा स्थित आवास पर जाकर उनका बयान दर्ज किया।
यह प्रक्रिया कुछ घंटे तक चली। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने जॉर्ज के अंगरक्षक और मामले की शुरुआती जांच करने वाले कन्नूर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। इस साल 25 फरवरी को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज के खिलाफ कन्नूर रेलवे स्टेशन पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में सबसे पहले कन्नूर रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
मामले के अनुसार चिकित्सकीय लापरवाही के कथित मामले में विरोध कर रहे केएसयू के पांच कार्यकर्ता ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचीं जॉर्ज के पास गए और उन्होंने मंत्री पर कथित तौर पर हमला किया। इसके बाद जॉर्ज ने गर्दन में दर्द की शिकायत की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जॉर्ज के अंगरक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पांचों केएसयू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना में एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। वहीं केएसयू कार्यकर्ताओं ने मामले के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया और दावा किया कि वे जॉर्ज के पास गए ही नहीं थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उन तक पहुंचने से रोक दिया था। इस साल जून में जांच दल द्वारा अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद मामले की आगे जांच की मांग तेज हो गई क्योंकि उस आरोपपत्र में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोप हटा दिए गए थे।
यूडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद गृह विभाग ने तीन अगस्त को एसआईटी का गठन किया और मामले के सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच का आदेश दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









