Responsive Scrollable Menu

टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है। एक युवक का नाम फूल सिंह है जबकि दूसरा नाबालिग है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम की जानकारी नहीं दी है। इस मामले में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह 2022 में नौकरी के लिए दुबई गया था और 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया। अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। पानीपत में अनिल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं। अनिल के पिता पुजारी, परिवार करनाल रह रहा रेरकलां गांव से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल पंडित के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं, जबकि मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा भाई अभिषेक है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल के पिता करीब 10 साल पहले रेरकलां गांव में अपना मकान भाइयों को बेचकर वहां से चले गए थे। अब वे करनाल में रहते हैं, जबकि अनिल के चाचा-ताऊ अभी भी रेरकलां गांव में रहते हैं। गांव छोड़ने से पहले अनिल का भाई अभिषेक पढ़ाई कर रहा था। अनिल खुद 12वीं तक पढ़ा है। ग्रामीणों को अनिल के विदेश जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब लगातार मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद उन्हें पता चला कि अनिल अमेरिका में बैठा है। अनिल पंडित ने खुद को लॉरेंस का छोटा भाई बताया रविवार रात को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अनिल पंडित का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने कहा- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई। और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से...... तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी। और इससे अलग कुछ लोग लॉरेंस के खिलाफ जो बोल रहे हैं ना, ये फेम लेने के लिए बोल रहे हैं। तुम भी तैयार रहना। थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है लेकिन नंबर सबका आएगा। --------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें:- टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए:एक बिहार, 2 हरियाणा के; हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद; 4 साल में 8 सेलिब्रिटी पर अटैक टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे

Continue reading on the app

सिंगरौली में गरबा की धूम, मंत्री राधा सिंह ने महिलाओं के साथ किया गरबा, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, देखें वीडियो

नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में गरबा की धूम मची हुई है। आम नागरिक से लेकर राजनेता तक गरबा के रंग में रंगे हुये हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की और प्रदेशवासियों के साथ पर्व का उत्साह साझा किया। तो वहीं, राज्यमंत्री राधा सिंह एवं प्रतिमा बागरी भी गरबा कार्यक्रमों में गरबा नृत्य करती दिखीं।

बता दें कि सिंगरौली जिले में कई जगहों पर गरबे का आयोजित किया गया है। जिले के चारों ओर गरबा पंडालों की रौनक चरम पर है। वहीं, चुन कुमारी स्टेडियम में राधा कृष्ण फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

मंत्री राधा सिंह ने किया गरबा

गरबा उत्सव में डीजे पर बज रहे गाने एवं गरबा करते लोगों को देखकर मंत्री राधा सिंह भी अपने आप को रोक नहीं पाईं एवं हाथों में डांडिया लेकर महिलाओं के बीच गरबा करने पहुंच गईं। राधा सिंह ने महिलाओं के बीच जाकर अलग-अलग गानों पर जमकर गरबा किया। उनका गरबा करते हुये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने नवरात्रि पर्व और गरबा आयोजनों की सराहना करते हुए सभी को पर्व की बधाई दी एवं गरबा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मंत्री प्रतिमा बागरी भी गरबा करती आईं नजर

एक तरफ जहां मंत्री राधा सिंह गरबा करती नजर आईं तो वहीं दूसरी ओर सतना जिले के कोठी के अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम में आयोजित जय हिंद गरबा महोत्सव में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी गरबे की ताल पर थिरकती नजर आईं। दरअसल, रविवार को जय हिंद गरबा महोत्सव में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ डांडिया नृत्य कर आयोजन की रौनक बढ़ाई। राज्यमंत्री को अपने बीच डांडिया करते देख आयोजन में मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिमा बागरी ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं और धार्मिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इन परंपराओं से परिचित कराएं और उन्हें ऐसे उत्सवों में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

Continue reading on the app

  Sports

9 सेंटीमीटर का अंतर और गोल्ड पर कब्जा! एशियन पैरा गेम्स में रिंकू ने अजीत सिंह को पछाड़ा

Asian para games: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 19:31:36 +0530

  Videos
See all

UP News: Akhilesh Yadav के गढ़ Kannauj में 8-10 हजार की भीड़, OP Rajbhar ने PDA पर उठाए सवाल |SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:08+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Lawrence Vs Salman, खूनी अंजाम! | Tiger Shroff Firing News | Bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers