खाना बनाने किचन में घुसी लड़की, आटा गुथते-गुथते करने लगी डांस, मुस्कान पर फिदा हुए लोग!
सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की किचन में खाना बनाने गई है. वहां पर आटा गुथते-गुथते वो अचानक से बॉलीवुड के एवरग्रीन सॉन्ग 'तुझे ना देखूं तो चैन' के एक हिस्से 'उलझन ये मेरी कोई, सुलझाता नहीं है' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करने लगती है. इस दौरान वो अपने उलझे हुए बालों को भी दिखाती है. लेकिन लड़की का मुस्कान लोगों का दिल जीत रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @lux.2910 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लक्ष्मी भाटी (Lakshmi Bhati) का है. गाने में भी संभवत: लक्ष्मी ही नजर आ रही हैं. यकीन मानिए इनके मासुमियत भरी मुस्कुराहट पर कोई भी फिदा हो जाएगा.
भाई की अदा सबसे जुदा! गाजियाबाद के ई-रिक्शेवाले का टशन, अनोखे अंदाज में चलाता दिखा गाड़ी
आपने अक्सर कई शहरों के लिए सुना होगा कि वो बड़े अनोखे हैं और वहां के लोग भी उनसे ज्यादा अनोखे हैं. ऐसा ही एक शहर उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद भी है. हाल ही में गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस बात का सबूत है कि गाजियाबाद काफी अनोखा शहर है. वीडियो को रेडिट के फोरम r/ghaziabad पर शेयर किया गया है. हालांकि, वीडियो @realghaziabad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले पोस्ट किया गया होगा, जहां से इसे डाउनलोड किया गया है. वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक नजर आ रहा है. वो अपनी सीट पर लेटकर ई-रिक्शा चला रहा है और फोन पर बातें कर रहा है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)



/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






