सेहत का खजाना है यह हरी पत्ती, कूट-कूटकर भरे हैं औषधीय गुण, इम्युनिटी बढ़ाए, दिल और पाचन रखे दुरुस्त
Green onion Benefits: आज की व्यस्त जिंदगी में हरा प्याज (स्प्रिंग ऑनियन) सस्ता, आसान और पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प है. इसमें विटामिन C, A, K, फाइबर, सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है. बलिया की आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार इसका रोजाना सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी से बचाव में मदद करता है. हरा प्याज दिल की सेहत के लिए लाभकारी है. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन सुधारता, कब्ज और गैस से राहत दिलाता है. कम कैलोरी होने से वजन घटाने वालों के लिए भी उपयोगी है. सलाद, सूप और सब्जियों में इसे शामिल कर स्वाद के साथ सेहत का लाभ लिया जा सकता है.
मुंह में दबाई बीड़ी, फिर शख्स ने किया 'ये काली-काली आंखें' पर धुआंधार डांस, घूरने लगीं औरतें!
आजकल शादी-ब्याह या किसी पारिवारिक कार्यक्रमों में डांस करने का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग मौका पाते ही नाचना शुरू कर देते हैं. उनमें कई ऐसे लोग भी होते हैं जो सबके सामने भौकाल जमाने के लिए ऐसा डांस करते हैं कि कई बार उनका मजाक बन जाता है. इंस्टाग्राम यूजर @asifromiyodancer ने भी कुछ ऐसा ही किया. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये काली-काली आंखें गाने पर डांस कर रहे हैं. पर इस दौरान उन्होंने अपने मुंह में बीड़ी दबाई हुई है और मजे से नाचे जा रहे हैं. आसपास बैठी औरतें उन्हें घूर-घूरकर देख रही हैं. कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें सपोर्ट किया तो कई ने मजाक भी उड़ाया. इस वीडियो को 37 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















