Responsive Scrollable Menu

5.65 लाख की इस कार में समा जाएगी पूरी फैमिली, कीमत पर न जाएं, महंगी कारों को भी टक्‍कर देते हैं इसके फीचर्स

Nissan Gravite Feature : जापान की कार बनाने वाली कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में अपनी एमपीवी ग्रेवाइट को लॉन्‍च किया है. यह 7 सीटर कार सीधे तौर पर रेनो की ट्राइबर का बाजार खराब कर सकती है, साथ ही यह मारुति की अर्टिका को भी टक्‍कर दे सकती है. इस कार में 1 लीटर का इंजन है, जो 72 हॉर्स पॉवर की ताकत जेनरेट करता है.

Continue reading on the app

रिजिजू बोले- राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा:वे नक्सलियों-उग्रवादियों से मिलते हैं; कांग्रेस का काम सिर्फ संसद में हंगामा करना

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सिक्योरिटी के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे विदेश और देश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं। कांग्रेस का काम सिर्फ संसद में हंगामा करना है। कांग्रेस कहती है कि हम उन्हें बोलने नहीं देते। लेकिन जैसे ही वे (राहुल) अंदर आते हैं। हंगामा, बैनर और नारेबाजी शुरू हो जाती है। रिजिजू ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी भी ऐसा ही करती हैं लेकिन उनसे बात की जा सकती है। हम समाजवादी पार्टी, TMC और यहां तक ​​कि DMK के नेताओं के साथ भी अच्छे से काम कर सकते हैं। राहुल गांधी के बर्ताव की वजह से छोटी विपक्षी पार्टियों और सांसदों को बोलने का समय नहीं मिल पाता। वे अपने इलाके के मुद्दे नहीं उठा पाते। रिजिजू बोले- स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, विपक्ष ने बदसलूकी की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर, किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, सरकारी काम को आगे बढ़ाना और विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका देना है। जिस तरह से वे (विपक्षी सांसद) स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रदर्शन किया। हमारे स्पीकर ओम बिरला ने संयम और नरमी दिखाई। अगर सोमनाथ चटर्जी स्पीकर होते, तो शायद वे सभी को सस्पेंड कर देते। दरअसल 11 फरवरी को भाजपा ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने स्पीकर के चैंबर्स में उनसे बदसलूकी की। हालांकि बाद में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के वर्तमान सेशन का आखिरी दिन था। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द: कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। 'करप्शन रेट कार्ड' वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान का 58 गेंदों में शतक, करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का लक्ष्य

PAK vs NAM: टी20 विश्व कप 2026 के 35वें मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। साहिबजादा फरहान की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए और नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया।

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 40 रन जोड़े। सईम अयूब 12 गेंदों पर 14 रन (2 चौके) बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सलमान आगा ने फरहान के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन की उपयोगी साझेदारी की। सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन (3 चौके, 2 छक्के) बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 118 रन पर तीसरा विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद साहिबजादा फरहान ने शादाब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में नाबाद 81 रन की साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, जो उनका टी20आई में पहला शतक था। शादाब खान ने 22 गेंदों पर 36 रन (1 चौका, 3 छक्के) की नाबाद पारी खेली। नामीबिया की ओर से जैक ब्रसेल ने 2 विकेट (48 रन देकर) लिए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट चटकाया।

यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला था, क्योंकि ग्रुप A में वे 3 मैचों में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यूएसए 4 मैचों में 2 जीत के साथ ऊपर है, जबकि नीदरलैंड 3 में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर। पाकिस्तान की यह जीत उन्हें सुपर-8 में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनाती है।

Wed, 18 Feb 2026 17:44:24 +0530

  Videos
See all

Delhi Hit and Run Case: साहिल की मां का फूटा गुस्सा! सरेआम कही ये बड़ी बात | Sahil Mother Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:15:00+00:00

Noida Sector 63 इमारत में भीषण आग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:13+00:00

Rashtravad Debate: Vande Mataram वाले सवाल पर एंकर ने Syed Javed को ले लिया आड़े हाथों! |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:06:16+00:00

Dwarka Minor Accident: नाबालिग की रफ्तार ने ली जान, मां की इंसाफ पुकार | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers