Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन की हाइट क्या है, उसकी गर्लफ्रेंड कौन:गूगल पर पाकिस्तान में 3 दिन से यही सर्चिंग, बोले- 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब हुई। खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई। इतना ही नहीं जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलिजन' जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनका नेट वर्थ क्या है’ जैसे सवाल भी बड़ी संख्या में खोजे गए। सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पाकिस्तान के यूजर्स ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।” गूगल पर सर्च- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन? गुगल ट्रेंड्स के अनुसार, “ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?” यह सवाल भी तेजी से ट्रेंड करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन का नाम मॉडल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बयान नहीं दिया है। उनकी पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे। शोएब अख्तर ने कहा- मैच के हीरो ईशान किशन ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। ईशान की इस जोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खूब हुई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी ईशान किशन की बैटिंग के मूरीद हो गए। उन्होंने कहा- इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे, लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे। पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दो महीने पहले तक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।” वहीं, पाकिस्तान के खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने X पर लिखा, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा।’ अपने किट बैग में ईशान रखते थे श्रीमद्भगवद्गीता दो साल बाद ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। वह इससे पहले टीम से बाहर थे। अपने खराब फॉर्म और मानसिक तनाव से उबरने के दौरान वो अपने किट बैग में 'श्रीमद्भगवद्गीता' की एक छोटी प्रति साथ लेकर चलते थे। उनकी मां ने उन्हें तनाव से निपटने के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी थी। यह सलाह उनके मन में बस गई, जिसे पढ़कर उन्होंने मानसिक स्पष्टता हासिल की। शानदार फॉर्म में वापसी की। हाल ही में, ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। अब ईशान किशन के परिवार और गर्लफ्रेंड को देखें… 2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान वे करियर के मुश्किल दौर में रहे। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं। ईशान ने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ दिया था इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे। बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते। टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वे खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं। ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे, कुछ पता ही नहीं चल पाता था। स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा। यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है।

Continue reading on the app

टी20 विश्व कप: भारतीय टीम सुपर-8 में तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी, पहला मैच बेहद मुश्किल

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना चुकी है। सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मुकाबला खेलेगी, इसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। आइए भारतीय टीम के उन टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जिनके खिलाफ सुपर-8 में मुकाबले खेले जाने हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Matheesha Pathirana: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पथिराना, 18 करोड़ का भी हो सकता है नुकसान

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे, अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका आईपीएल खेलना भी अब तय नहीं है. Wed, 18 Feb 2026 14:21:45 +0530

  Videos
See all

Lucknow में Mohan Bhagwat का बड़ा संदेश #aajtak #shorts #viral #viralshorts #viralvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:09:07+00:00

India AI Summit | भारत में AI की संभावनाओं को लेकर क्या बोले Google DeepMind CEO ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:10:36+00:00

Bihar NEET Student Death News: धमकी मिलने के बाद Patna SSP ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:10:02+00:00

Pm modi : गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मिले PM मोदी ! #pm #pmmodi #googleceo #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers