खंडवा में 19-22 अक्टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, पुलिस ने की खास अपील
खंडवा: नवरात्रि समापन और दशहरा पर्व के दौरान शहरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही देवी प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह और वाहनों की आवाजाही भी तेज हो जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये प्रशासन एवं पुलिस को विशेष इंतजाम करने पड़ते हैं। इसी बीच, त्योहार एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये खंडवा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। वाहनों की पार्किंग, देवी विसर्जन, भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
खंडवा पुलिस के अनुसार, 19 से 22 अक्टूबर तक खंडवा शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेंगे। इसे देखते हुए खंडवा पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान शहर के पांच प्रमुख नाकों से सुबह 8 बजे से रात 1 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यात्री बसों के संचालन में भी बदलाव
पुलिस ने इंदौर रोड, पंधाना रोड, मूंदी रोड, हरसूद रोड और जसवाड़ी रोड से आने-जाने वाले वाहनों के लिये वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही.. यात्री बसों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रेलवे तिराहा, केवलराम, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम क्षेत्र, शेर तिराहा, जलेबी चौक और कहारवाड़ी में नो-व्हीकल जोन रहेगा। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग के रूप में बस स्टैंड, गुरुद्वारा, झमराल मोहल्ला एवं भगतसिंह चौक मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।
इसके अलावा, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन लेकर शहर में आने से बचें, ताकि विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
खंडवा शहर में बायपास मार्ग नहीं होने तथा शहर के मध्य से भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसे नियंत्रित करने के लिए इंदौर नाका, हरसूद नाका, पंधाना नाका, रामनगर नाका एवं नागचुन नाका से प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
खंडवा शहर की डायवर्जन व्यवस्था
- इंदौर रोड एवं पंधाना रोड से हरसूद व जसवाड़ी रोड जाने वाले वाहन तौल कांटा, मानसिंग मील, भगतसिंह चौक, झमराल मोहल्ला एवं गुरुद्वारा मार्ग से आवागमन करेंगे।
- मूंदी रोड से हरसूद एवं जसवाड़ी रोड जाने वाले चार पहिया वाहन सिंहाड़ा अंडरब्रिज से पढ़ेला हनुमान मंदिर होकर हरसूद रोड की ओर जाएंगे। दोपहिया वाहन चिड़िया मैदान, तीन पुलिया, सूरजकुंड एवं इंदिरा चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध
मुख्य मागों पर अधिक भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शेष यातायात व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।
विसर्जन स्थल पर सुरक्षा संबंधी निर्देश
- प्रतिमा विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित एवं अधिकृत विसर्जन स्थलों पर एवं निर्धारित सुरक्षित स्थान से ही करें।
- प्रतिमा विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व व अंधेरा होने से पहले कर लेवें। जहां तक संभव हो अंधेरे में नदी, तालाब या अन्य विसर्जन स्थल पर प्रतिमा विसर्जन से बचें।
- विसर्जन स्थल पर तैनात पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
- बैरिकेडिंग के भीतर निर्धारित सीमा तक ही जाएं। गहरे पानी में उतरने अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें।
- वर्तमान में जारी बारिश के कारण विसर्जन स्थलों नदी, तालाब आदि के किनारे फिसलन हो गई है। फिसलन वाले घाटों, गहरे पानी तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें।
- छोटे बच्चों को जलाशय के किनारे अकेला न छोड़ें। बच्चों के साथ अभिभावक अनिवार्य रूप से रहें। बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
- प्रशासन द्वारा असुरक्षित घोषित किए गए स्थानों पर विसर्जन न करें।
- नाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा अन्य साधनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं। किसी भी वाहन (ट्रेक्टर आदि) में एक साथ बड़ी संख्या में लोग सवार होकर प्रतिमा विसर्जन हेतु न जाये।
भीड़ नियंत्रण एवं व्यवस्था संबंधी निर्देश
- विसर्जन स्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें तथा आवागमन के रास्ते खुले रखें।
- निर्धारित प्रवेश एवं निकास मागों का उपयोग करें तथा एक-दूसरे को धक्का देने से बचें।
- किसी भी स्थिति में भगदड़ जैसी परिस्थिति उत्पन्न न होने दें।
- घाटों एवं विसर्जन स्थलों पर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
- एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं पुलिस वाहनों के लिए निर्धारित रास्ते अवरुद्ध न करें।
- एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के घाट की ओर बढ़ने से बचें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित क्रम का पालन करें।
- किसी भी संदिग्ध वस्तु, लावारिस बैग अथवा असामान्य गतिविधि की सुचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस ने नागरिको से अपील करते हुये कहा कि माँ नवदुर्गा की प्रतिमा विसर्जन श्रद्धा, आस्था एवं उत्ल्लास का पर्व है। सभी श्रद्धालु प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से विसर्जन संपन्न करें। स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
साथ ही कहा है कि.. प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मागों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
प्रेस विज्ञप्ति
*प्रतिमा विसर्जन के दौरान खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव*
*19 से 22 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रमुख मार्गों पर रहेगा नो-व्हीकल जोन* https://t.co/bmYtN18B4y
— SP_Khandwa (@KhandwaSp) October 18, 2026
दंगाइयों से जान बचा कर भागती दिखी फ्रांसीसी पुलिस #france #europe #viralnews
दंगाइयों से जान बचा कर भागती फ्रांसीसी पुलिस, वामपंथी और इस्लामी कट्टरपंथियों ने बोला है सामूहिक हमला, पूरा यूरोप घिरा हुआ है आगजनी, तोड़फोड़ और उन्मादी नारेबाजी से, घुसपैठियों को सेक्युलरिज़्म और मानवता दिखा कर शरण देने एक मिला फल.. #france #europe #viralvideo #viralnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Sudarshan News








