Responsive Scrollable Menu

Shiv Sharma Murder Case: 'मर्डर नहीं सुसाइड था', फरार आरोपी Shraddha Dubey मीडिया के सामने क्यों आई?

Shiv Sharma Murder Case: 'मर्डर नहीं सुसाइड था', फरार आरोपी Shraddha Dubey मीडिया के सामने क्यों आई? शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। श्रद्धा का दावा है कि उसने शिवा की हत्या नहीं की, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है। उसने अपनी आंखों से शिवा को अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाते देखा था। श्रद्धा ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए मांग की कि नेपाल बॉर्डर की जगह उसकी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं, जिससे उसकी बेगुनाही साबित हो सकेगी। श्रद्धा ने खुलासा किया कि शिव पिछले कुछ समय से भारी कर्ज़ में डूबा हुआ था। उस पर लगभग 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज़ था और कर्ज़दारों के लगातार आ रहे फोन से वह मानसिक तनाव में था। घर से गहने गायब होने के मुद्दे पर उसने कहा कि यह उनका निजी मामला था और शिवा ने वीडियो में खुद गहने लौटाने की बात कबूल की थी। घटना के बाद भागने पर सफाई देते हुए श्रद्धा ने कहा कि सदमे, सांस की दिक्कत और ड्राइवर के साथ हुई मारपीट से घबराकर वह वहां से निकली थी। उसने आरोप लगाया कि शिवा की मां उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए उसे और उसकी बहन को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। #ShraddhaDubey #ShivSharmaMurderCase #BreakingSilence #FairProbe #MurderCase #CrimeNews #LatestNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

वैशाली में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

वैशाली में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने में जुटे थे प्रज्ञान ओझा? BCCI ने सौंपी थी खास जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता बनाने का ऐलान कर दिया है. इस बीच खबर है कि BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने ओझा को गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झगड़ा सुलझाने का जिम्मा सौंपा था. Mon, 19 Oct 2026 22:34:29 +0530

  Videos
See all

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:31+00:00

Viral Video: तेज रफ्तार का कहर, आठ लोगों को रौंद गया ट्रक #shorts #aajtak #viral #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers