Responsive Scrollable Menu

किचन के बजट में बड़ी राहत: जनवरी में वेज थाली 1% और नॉन-वेज 7% तक हुई सस्ती, प्याज-आलू ने घटाए दाम

CRISIL Report में यह भी बताया गया है कि अगर गैस और तेल के दाम न बढ़ते, तो थाली और भी सस्ती हो सकती थी.

Continue reading on the app

चुनाव आयोग को ममता बनर्जी ने बांग्लादेश चुनाव का दिया उदाहरण, भाजपा ने की सीएम की आलोचना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में बांग्लादेश में संपन्न हुए संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण बताते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जहां हिंसा की आशंका जताई जा रही थी, वहां चुनाव बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जबकि भारत में चुनाव आयोग "धमकी भरी संस्कृति" अपनाकर लोकतंत्र को कुचल रहा है.

ममता बनर्जी ने कहा कि देखिए बांग्लादेश ने कितने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए," जिससे विवाद खड़ा हो गया है. नबन्ना में मीडिया से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि देखिए बांग्लादेश ने कितने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए. सबको लग रहा था कि हिंसा होगी, लेकिन सब कुछ शांतिपूर्ण हुआ."

उन्होंने चुनाव आयोग को "तुगलकी आयोग" करार देते हुए आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक दल के इशारे पर काम कर रहा है और बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है. विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कुछ अधिकारियों के निलंबन पर उन्होंने सवाल उठाए.

ममता ने कहा कि सात अधिकारियों को निलंबित किया गया है, लेकिन उनका अपराध क्या है? अगर कोई गलती हुई भी तो राज्य सरकार को सूचित क्यों नहीं किया गया? उन्हें बचाव का मौका नहीं दिया गया. ये अधिकारी दिन-रात मेहनत करते हैं, मैं उन्हें जानती हूं. सरकार उन्हें सपोर्ट करेगी, वे बर्खास्त नहीं होंगे."

इस बयान पर भाजपा ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है. आसनसोल की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "ममता बनर्जी बंगाल की सीमावर्ती सीटों पर जमात की जीत देखकर खुश हैं. बांग्लादेश चुनाव परिणामों से वे उत्साहित हैं क्योंकि वे जमात की दूसरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं." उन्होंने "तुगलकी आयोग" वाले बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि अगर ममता असंतुष्ट हैं तो अदालत जा सकती हैं, लेकिन भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ ऐसे शब्दों का समर्थन नहीं किया जा सकता.

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि एसआईआर एक ऐसी प्रक्रिया है जो नियमित अंतराल पर पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है. तृणमूल अपनी हार को छिपाने के लिए घुसपैठियों का समर्थन कर रही है."

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पाक ने मैच जीता फिर भी एक्सपर्ट्स शाहीन-बाबर को चाहते है टीम से बाहर

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 97 रन ही बना सकी.पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है. भारत और जिम्बाब्वे समेत अन्य 7 टीम पहले ही अगले चरण में प्रवेश कर चुकी थीं. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में साहिबजादा फरहान के 100 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद में 100 रन बनाए थे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और अंतिम ओवरों में शादाब खान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्के निकले. Wed, 18 Feb 2026 19:15:07 +0530

  Videos
See all

धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी का अपने जन्मदिवस पर ओजपूर्ण संबोधन | #HBDSureshChavhanke #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T14:00:03+00:00

Third Briton dies in French Alps avalanches in one week | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T14:00:51+00:00

Seema Haider News: मम्मी बनी सीमा हैदर के साथ अस्पताल में सेल्फी लेने की होड़ | Sachin Meena | Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T14:00:00+00:00

Kanpur News: कानपुर में 45 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी जनता बेहाल! आखिर किसका है इंतजार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T14:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers