Stock Market Today: शेयर मार्केट की आज कैसी रहेगी चाल? सेंसेक्स-निफ्टी गिरेंगे या चढ़ेंगे?
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 23,117 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 2.20 अंक यानी 0.01 प्रतिशत नीचे था।
Kenya में Ebola संक्रमण का आठवां मामला मिला, पहले मरीज के परिचारक में हुई पुष्टि
केन्या में एक और व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद देश में इबोला संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. पैट्रिक अमोथ ने रविवार को बताया कि इबोला का आठवां मामला 49 वर्षीय उस व्यक्ति का है जो एक मरीज का परिचारक है और जिसने इबोला के मरीज की देखभाल की थी। उस वक्त वह इबोला का पहला मामला था।
उस मरीज की कांगो से युगांडा के रास्ते केन्या पहुंचने के दो दिन बाद नैरोबी अस्पताल में मौत हो गई थी। अमोथ ने कहा कि पृथकवास में रखे गए लोगों में लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अन्य छह मरीजों की हालत सहायक उपचार मिलने के बाद स्थिर है।
पांच अक्टूबर को पहले मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों सहित करीब 130 लोगों को उसके संपर्क में आए लोगों की सूची में शामिल किया गया था। इनमें से 128 लोग अब भी पृथकवास में हैं। इबोला अत्यधिक संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थों, जैसे खून और उल्टी के सीधे संपर्क में आने या बिस्तर और कपड़ों जैसी दूषित वस्तुओं एवं सतहों के संपर्क में आने से फैलता है।
कांगो में मई से अब तक इस संक्रमण के कारण कम से कम 4,000 लोगों की मौत हो चुकी है और वहां इसका अब तक का सबसे घातक प्रकोप जारी है। केन्या में इबोला का पहला मामला केन्याई व्यक्ति का ही था, जो कांगो से तीन अक्टूबर को केन्या पहुंचा था। एक रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर गया, जहां पांच अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
केन्या में इबोला का पहला मामला सामने आने से सीमा चौकियों पर जांच व्यवस्था में खामियां उजागर हुईं। इसके बाद से देश ने जांच व्यवस्था को मजबूत किया है और उन लोगों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है, जिन्हें संदेह है कि वे इबोला के किसी मरीज के संपर्क में आए हैं या जिनमें इस बीमारी के लक्षण विकसित हो रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








