किसान AI ऐप से जानेंगे मंडी भाव, मौसम के अपडेट्स:अमेरिकी देश में 1 महीने से लगी इमरजेंसी हटी, 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म लॉन्च 17 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में देशभर के किसानों के लिए भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल 17 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौर पर विशाखापट्टनम पहुंचीं। यहां वो अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल हुईं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान 17 फरवरी को तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 4. रक्षामंत्री ने छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की 17 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में फ्रांस की मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की। 5. ग्वाटेमाला में लागू इमरजेंसी खत्म 17 फरवरी को मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला ने 30 दिन पहले देश भर में लागू हुई इमरजेंसी खत्म कर दी। आज का इतिहास 18 फरवरी : ये खबरें भी पढ़ें : रोड एक्सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज:नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
खबर हटके- दो बच्चों की कुत्तों से शादी हुई:30 सेकेंड में सबसे ज्यादा किस करने का रिकॉर्ड; मृत्यु के बाद क्या, डॉक्टरों ने खुलासा किया
हाल ही में झारखंड में दो मासूम बच्चों की शादी कुत्ते से करा दी गई। वहीं एक कपल ने सबसे तेज 'किस' करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।उधर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के एक डॉक्टर ने खुलासा किया कि मृत्यु के बाद क्या होता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















