Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान आज हारा तो बाहर:कोलंबो में नामीबिया से मुकाबला, NAM जीती तो अमेरिका अगले राउंड में पहुंचेगी

टी-20 वर्ल्ड कप का 35वां मैच आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। टॅास शाम 2.30 बजे होगा। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। अगर नामीबिया जीत गया तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा और अमेरिका की टीम सुपर-8 में एंट्री कर लेगी। वहीं पाकिस्तान जीत तो सुपर-8 में पहुंच जाएगी। टीमों का मौजूदा फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 2 जीत और 1 हार मिली है। टीम ने नीदरलैंड और USA को हराया, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर नामीबिया तीनों मैच नीदरलैंड ,भारत और USA से हार चुकी है। साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के टॅाप रन स्कोरर पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने वर्ल्ड कप में 120 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 73 रन हैं। गेंदबाजी में सईम अयूब 5 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। लॉरेन स्टीनकैंप नामीबिया के टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में लॉरेन स्टीनकैंप ने नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 93 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जेरार्ड इरास्मस 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच SSC कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार है। यहां बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल है। पहली पारी में 150 से ज्यादा रन बनाना विनिंग टोटल होता है। वेदर कंडीशन कोलंबो में बुधवार को मौसम थोड़ा बादल और बारिश वाला रहेगा। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।

Continue reading on the app

Why are young people are struggling to find jobs? | BBC Newscast

We look at why young people are bearing the brunt as unemployment hits its highest rate for nearly five years in the UK. Adam and Alex are joined by BBC business editor Simon Jack to unpack some of the factors driving the trend. Plus Alex updates us on Nigel Farage appointing Reform UK’s new top team, which he is calling his ‘shadow cabinet’. Alex explains what the appointments might tell us about how Reform is operating. You can now listen to Newscast on a smart speaker. If you want to listen, just say "Ask BBC Sounds to play Newscast”. It works on most smart speakers. You can join our Newscast online community here: https://bbc.in/newscastdiscord Get in touch with Newscast by emailing newscast@bbc.co.uk or send us a WhatsApp on +44 0330 123 9480. New episodes released every day. If you're in the UK, for more News and Current Affairs podcasts from the BBC, listen on BBC Sounds: https://bbc.in/4guXgXd Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: श्रीलंका को सुपर-8 से पहले लगा झटका, खूंखार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup 2026: श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथिशा पथिराना T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि स्कैन में पिंडली में खिंचाव का पता चला है जिसे ठीक होने में कई हफ़्ते लग सकते हैं। समझा जाता है कि इस समय उनके IPL में खेलने पर कोई खतरा नहीं है।

पथिराना पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ श्रीलंका के मैच में चौथी गेंद फेंकने के बाद अपना बायां पैर पकड़कर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वह उस पारी में गेंदबाजी करने के लिए वापस नहीं आए।

श्रीलंका के बैटिंग कंसल्टेंट विक्रम राठौर ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपने आख़िरी ग्रुप मैच से पहले गुरुवार को पथिराना की चोट की गंभीरता की पुष्टि की। राठौर ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए अनफ़िट घोषित कर दिया गया है। मुझे लगता है कि अगर वह बाहर हो रहे हैं तो यह खबर जल्द ही सामने आएगी। जहाँ तक रिप्लेसमेंट की बात है, इस पर अभी भी चर्चा हो रही है।'

पथिराना शायद श्रीलंका के सबसे अच्छे डेथ बॉलर हैं। वह टीम के सबसे तेज़ गेंदबाज़ भी हैं। हालांकि, श्रीलंका के पास रिप्लेसमेंट चुनने के लिए कई ऑप्शन हैं- बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका हाल ही में चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद मैच फिटनेस हुए हैं लेकिन उनका T20I रिकॉर्ड ठीक-ठाक है, बाएं हाथ के पेसर बिनुरा फर्नांडो और राउंड-आर्म स्लिंगर नुवान तुषारा पर भी विचार किया जा रहा। बैटिंग और स्पिन-बॉलिंग ऑप्शन पर भी चर्चा हो रही है।

श्रीलंका 2026 T20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ स्टेज के दौरान पल्लेकेले में इंग्लैंड से, खेतारामा में न्यूज़ीलैंड से, और पल्लेकेले में ही एक तीसरे अभी तक तय नहीं हुए विरोधी से खेलेगी।

Wed, 18 Feb 2026 16:15:22 +0530

  Videos
See all

Ujjain Mahakal Case: हिंदू वेश में जिहादी जफर, युवती की आईडी से होटल में ठहरने पर जांच | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T10:47:26+00:00

Chhattisgarh BJP Workshop: रायपुर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T10:42:14+00:00

Gold Silver Rate Today: भारी गिरावट! शादी के सीजन में खुशखबरी, चांदी ₹16000 सस्ती | 18 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T10:45:06+00:00

HM Shri Amit Shah at 152nd Jayanti of Bhaktisiddhanta Saraswati Thakur Ji, Nadia (18 Feb 2026) #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T10:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers