Responsive Scrollable Menu

मोहन सरकार के पिछले बजट का लेखा-जोखा, महिलाओं और किसानों पर रहा था खास जोर

पिछले साल मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ₹4,21,323 करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश किया था. इस बजट में सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान प्रदेश की महिलाओं और किसानों पर दिखा. 'लाडली बहना योजना' के लिए सरकार ने ₹18,669 करोड़ का बड़ा हिस्सा अलग रखा था, वहीं किसानों की मदद के लिए 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' में ₹5,220 करोड़ की व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही, गौ संवर्धन के लिए ₹55 करोड़ का बजट रखा गया था.

युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश में 22 नए आईटीआई (ITI) बनाने और 3 लाख नई नौकरियों का बड़ा लक्ष्य तय किया था. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ₹2,000 करोड़ का निवेश प्रोत्साहन भी दिया गया. आम जनता को राहत देते हुए 'अटल गृह ज्योति योजना' में ₹7,132 करोड़ और स्वास्थ्य के लिए 'आयुष्मान भारत' को ₹1,277 करोड़ दिए गए. इसके अलावा, पीएम जनमन योजना के लिए भी ₹100 करोड़ का इंतजाम किया गया था। पिछले साल की इन बड़ी घोषणाओं के बाद अब सबकी नजरें इस साल आने वाले नए बजट पर टिकी हैं.

Continue reading on the app

दिल्ली : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूट्यूब पर रिकॉर्ड ऑनलाइन भागीदारी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की ऑनलाइन पहुंच ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मीटवाई) के सचिव अभिषेक सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि समिट के सत्र न केवल फिजिकल रूप से हो रहे हैं, बल्कि यूट्यूब पर भी लाइव प्रसारित हो रहे हैं।

यूट्यूब की रिपोर्ट के अनुसार, चार दिनों में 115 सेशन लाइव हुए, जिनमें एक साथ अधिकतम 21 सेशन चल रहे थे। कुल व्यूज 4 लाख 57 हजार से ज्यादा हो चुके हैं, जबकि दर्शकों ने 80 हजार से अधिक घंटे देखे। औसतन हर घंटे 18 हजार लोग लगातार लॉगिन कर सेशन देख रहे हैं। दुनिया भर से लोग ऑनलाइन जुड़ रहे हैं, जिससे एआई को लोकतांत्रिक बनाने का लक्ष्य मजबूत हो रहा है।

मीटवाई सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने 18 और 19 फरवरी के शेड्यूल और व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक खुलेगा। कन्वेंशन सेंटर में सेशन शाम 4:30 बजे खत्म हो जाएंगे, आखिरी सेशन 5:30 बजे तक। इसके बाद पूरा कन्वेंशन सेंटर एरिया खाली कराया जाएगा, क्योंकि शाम 6:30 बजे समिट डिनर है, जिसमें प्रधानमंत्री और गेस्ट स्पीकर्स शामिल होंगे। 4:30 बजे के बाद विजिटर्स केवल एक्सपो एरिया में रह सकेंगे, कन्वेंशन सेंटर में एंट्री नहीं होगी।

19 फरवरी को समिट का मुख्य उद्घाटन (इनॉगरल) सुबह होने के कारण एक्सपो एरिया सुबह 11 बजे से खुलेगा। पहले आने वाले विजिटर्स को 11 बजे के बाद एंट्री मिलेगी। कन्वेंशन सेंटर में आम लोगों के लिए एंट्री सिक्योरिटी और मुख्य कार्यक्रम के कारण प्रतिबंधित रहेगी। एक्सपो एरिया में लाइव ब्रॉडकास्ट उपलब्ध होगा, ताकि बड़े स्पीकर्स के सेशन एक्सपो में बैठे लोग भी देख सकें।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया में जाने वाले लोगों को कन्वेंशन सेंटर जाने की अनुमति नहीं होगी। एक बार एक्सपो में एंट्री होने के बाद कन्वेंशन सेंटर इवेंट में नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। मंडपम एरिया, अफसर अली रोड और कोर जोन में वाहन मूवमेंट फ्री रहेगा। होटलों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। शाम के डिस्पर्सल में रिवर्स मूवमेंट रहेगा, धर्ममार्ग से मुख्य डिस्पर्सल होगा।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा और सुविधा दोनों को बैलेंस किया जा रहा है। मीडिया से अपील की गई कि ये अपडेट्स विजिटर्स तक पहुंचाए जाएं, ताकि भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक सुचारू रहे। समिट में अब तक अच्छी भीड़ रही है और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों से एआई चर्चा को व्यापक बनाया जा रहा है।

--आईएएनएस

एससीएच

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश से धुला तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, यूएई सुपर 8 की रेस में

अगर पाकिस्तान की टीम का नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो इसका फायदा उसको मिलेगा. दोनों टीम को एक एक अंक दिए जाएंगे और यूएई की टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान 5 अंक के साथ आगे बढ़ेगा. Wed, 18 Feb 2026 06:52:20 +0530

  Videos
See all

लीलावती हॉस्पिटल से निकले Salman Khan #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T01:37:53+00:00

Breaking News: Mumbai के Kandivali में चलती बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे लोग | Fire News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T01:36:14+00:00

Live: जब लड़कियों ने BJP, SP, AIMIM प्रवक्ता समेत Maulana को भी नहीं छोड़ा! | Rubika Liyaquat | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T01:35:27+00:00

US-Iran Tension Updates: ईरान अमेरिका के बीच बढ़ी टेंशन, क्या अब अमेरिका करेगा हमला | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T01:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers