यूपी सरकार का कर्मचारियों को होली का तोहफा, जानें किन्हें मिलेगा बोनस
रंगों के त्योहार होली के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रदेश के 20 क्षेत्रों में अधिकतम बसों का संचालन किया जाएगा. त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो.
निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदेश की 13 हजार से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए. विशेष रूप से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले मार्गों पर सबसे अधिक बसें चलाई जाएंगी, क्योंकि इस रूट पर त्योहार के समय यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसके अलावा लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
लोड फैक्टर के आधार पर बढ़ेंगी सेवाएं
निगम ने यह भी तय किया है कि यदि किसी प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर मिलता है तो उस मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा. पर्याप्त यात्री मिलने पर बसों के फेरे तुरंत बढ़ाए जाएंगे। हालांकि, सख्त निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में अनफिट बसों को सड़क पर नहीं उतारा जाएगा.
सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट अनिवार्य किया गया है. प्रवर्तन दल विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करेंगे और ड्यूटी रोस्टर पद्धति से लगाई जाएगी. प्रोत्साहन अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं, ताकि संचालन में कोई बाधा न आए.
कर्मचारियों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन योजना
निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने विशेष प्रोत्साहन नीति जारी की है. इस योजना के तहत 40 हजार से अधिक ड्राइवरों, कंडक्टरों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
यदि कोई चालक 10 दिनों तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस संचालन करता है, तो उसे 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4500 रुपये एकमुश्त मिलेंगे. न्यूनतम नौ दिन ड्यूटी करने वालों को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
संविदा और आउटसोर्सिंग पर तैनात ड्राइवरों-कंडक्टरों को भी योजना का लाभ मिलेगा. निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर चलाने पर अतिरिक्त 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय दिया जाएगा.
कार्यशालाओं और अधिकारियों को भी प्रोत्साहन
डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 2100 रुपये और नौ दिन ड्यूटी करने वालों को 1800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे.
क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10 हजार और सेवा प्रबंधकों को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिन्हें वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों में वितरित करेंगे. बस स्टेशनों के कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को भी प्रति स्टेशन पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा. इन व्यवस्थाओं के जरिए निगम ने साफ संकेत दिया है कि इस होली यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, अजित पवार विमान हादसे की CBI जांच की मांग की, अन्य NCP नेता भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में सच सामने लाने की पुरजोर वकालत की। इस प्रतिनिधिमंडल में …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News




















