Responsive Scrollable Menu

AI Summit 2026: एक्स्ट्रा मार्क्स के पवेलियन में आईं बिहार की कैबिनेट मंत्री श्रेयसी सिंह, तकनीक के बारे में ली जानकारी

AI Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडप में एआई महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. एआई समिट में एक्स्ट्रा मार्क्स भी शामिल है. एक्स्ट्रा मार्क्स के पवेलियन में आज बिहार की कैबिनेट मंत्री श्रेयसी सिंह भी पहुंची. श्रेयसी सिंह ने ये समझने की कोशिश की कि आखिर कैसे तकनीक और एआई के जरिए एक्स्ट्रा मार्क्स छात्रों को एजुकेट कर रहा है. 

एजुकेशन और खेलों पर बात करती हैं श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह बिहार की आईटी मिनिस्ट हैं. वे एक्स्ट्रा मार्क्स के स्टॉल पर आईं. उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स के अधिकारियों ने चीजें समझाईं. बता दें, श्रेयसी सिंह हमेशा एजुकेशन और खेलों को लेकर बात करती हैं.

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं श्रेयसी सिंह

एक्स्ट्रा मार्क्स ने बताया कि वह लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है. चीटिंग को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. एक्स्ट्रा मार्क्स अपने एग्जाम पेपर्स को बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है, जिससे छात्र एग्जाम में अच्छा परफोर्म कर सकें.

आखिर दुनिया में नंबर वन क्यों है एक्स्ट्रा मार्क्स

एक दिन पहले एक्स्ट्रा मार्क्स की एडोप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड, एकता आनंद ने न्यूज नेशन से एक्सक्लुसिव बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर एक्स्ट्रा मार्क्स दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं?

न्यूज नेशन से एकता ने कहा था कि एक्स्ट्रा मार्क्स वर्ल्ड में नंबर वन पर इसलिए है क्योंकि हमारे एआई टूल्स कंपलीटली 100% एक्यूरेट हैं. हम लोगों के पास बहुत सारा डाटा है. 25,000 से अधिक स्कूल्स के साथ हम काम कर रहे हैं. हमें पता है कि टीचर्स को क्या चाहिए. बच्चों को क्या चाहिए. कैसे बच्चे समझते हैं. उनके प्रोफिशिएंट एरियाज क्या-क्या हैं. आखिर उनकी कमजोरी क्या है. हम सब कुछ समझते हैं. उसके अनुसार ही पूरा कंटेंट डेवलप किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE | AI Summit 2026: दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं एक्स्ट्रा मार्क्स? जानें एडॉप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड Ekta Anand से

 

 

Continue reading on the app

बांग्लादेश: जमात के शफीकुर रहमान चुने गए नेता प्रतिपक्ष

ढाका, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को सदस्यता की शपथ ली। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई और इसके साथ ही अब इस बात का भी फैसला हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष की कमान कौन संभालेगा।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बाद जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला गठबंधन दूसरे पायदान पर रहा। यही वजह है कि जमात के अमीर शफीकुर रहमान को विपक्ष का नेता चुना गया है और पार्टी नायब-ए-अमीर सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर को विपक्ष का उप नेता बनाया गया है।

जमात के नेतृत्व वाले 11-पार्टी गठबंधन में सहयोगी, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम को विपक्ष का चीफ व्हिप बनाया गया है।

द डेली स्टार के अनुसार, सहायक महासचिव और सेंट्रल पब्लिसिटी एंड मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष अहसानुल महबूब जुबैर ने इसकी पुष्टि की।

इससे पहले, मंगलवार दोपहर जमात के नवनिर्वाचित उम्मीदवारों ने सांसद सदस्यों के तौर पर शपथ ली। दोपहर को उन्होंने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल मेंबर के तौर पर शपथ ली। समारोह जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में हुआ। चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन ने अलग-अलग शपथ दिलाई।

जमात के बाद एनसीपी के चुने हुए उम्मीदवारों ने भी शपथ ली। फिर 11-पार्टी गठबंधन के सदस्यों ने संसद परिसर में शफीकुर रहमान की अध्यक्षता में एक बैठक की। जुबैर ने कहा कि उसी बैठक में विपक्ष के नेता और उपनेता के साथ-साथ व्हिप को भी नॉमिनेट किया गया था।

जमात-ए-इस्लामी पर पहले शेख हसीना के राज में बैन लगा था और इस वजह से वो 2024 के चुनावों में नहीं लड़ पाई थी। हालिया चुनाव में पार्टी को 68 सीटें मिली हैं और इस तरह विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। रहमान के लगाए गए गड़बड़ियों के आरोपों के बावजूद, पार्टी ने नतीजे मान लिए और एक सतर्क विपक्ष के तौर पर काम करने का वादा किया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप बाहर, 2 खिलाड़ी अंदर, नीदरलैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को उतारेगा भारत!

Team India playing XI for Netherlands match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की आखिरी टक्कर नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब अपने ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि चौथे मैच में भी वह जीत हासिल करें. ऐसे में आइए जानते हैं नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन. Wed, 18 Feb 2026 00:22:17 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Pakistan | 'UP का भी मुकाबला नहीं कर सकता PAK'-CM Yogi | #shorts #cmyogi #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:43:26+00:00

Ajit Pawar Plane Crash की CBI जांच मांगी: Sunetra Pawar #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:45:56+00:00

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव! #tiharjail #bollywoodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:44:23+00:00

US-Iran War : ईरान बोला काटो लाइफ़लाइन, तड़ेपेंगे ट्रंप? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers