हाथ-पैर हो गए काले और बेजान? घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार, 1 दिन में टैन होगा गायब!
अगर आपके हाथ और पैरों की त्वचा धूप, धूल और टैनिंग की वजह से डल और काली दिखने लगी है, तो घर पर ही आसान तरीके से नेचुरल ब्राइटनिंग की जा सकती है. डॉ. उपासना वोहरा के अनुसार, नियमित पेडिक्योर और मैनिक्योर के साथ कुछ घरेलू उपाय जैसे बेसन, दही, हल्दी, नींबू और एलोवेरा का इस्तेमाल टैन हटाने और स्किन को निखारने में मदद कर सकता है. सबसे पहले गुनगुने पानी में नमक या शैम्पू डालकर हाथ-पैर साफ करें, फिर स्क्रब से डेड स्किन हटाएं और अंत में नेचुरल पैक लगाकर मॉइस्चराइज करें. हफ्ते में एक-दो बार यह रूटीन अपनाने से त्वचा साफ, मुलायम और पहले से ज्यादा चमकदार दिख सकती है.
अंतरिम जमानत के बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव:एक्टर बोले- आरोपों का जवाब देने को तैयार हूं
नई दिल्ली में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। मंगलवार को रिहाई की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आए और कहा कि वह सभी आरोपों पर जवाब देंगे। उन्होंने कोर्ट का धन्यवाद भी किया। मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि वह साल 2027 में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे करेंगे। उन्होंने देशभर के लोगों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि उन पर कोई आरोप है तो वह उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








