खबर हटके- लड़की से मिलने 2000km का सफर, AI निकली:मर्दानगी के लिए दूध में खून मिलाकर पीने की परंपरा; पक्षी को लगाई 3D चोंच
ब्राजील में एक शख्स सोशल मीडिया पर मिली लड़की से मिलने 2000 km दूर पहुंचा, लेकिन पता चला कि वह AI से बनाई गई थी। वहीं, अफ्रीका के मसाई समुदाय में मर्दानगी के लिए दूध में गाय का खून मिलाकर पीने की परंपरा है। नीदरलैंड के एक जू में पक्षी की चोंच टूटने पर डॉक्टरों ने उसे 3D प्रिंटेड चोंच लगाई। अमेरिका में लोगों ने सूअर के मांस से बनी स्क्रैपल नाम की डिश से मूर्तियां बनाईं। वहीं, बिहार के नवादा में दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से हुई और शादी के कार्ड पर ‘बापू संग कस्तूरबा’ लिखा था। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
एमपी के 11 जिलों में बारिश, जयपुर में ओले गिरे:तमिलनाडु में भारी बारिश, नैनीताल में टेंपरेचर 12°C से नीचे पहुंचा
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से नवरात्रि और दशहरे की तैयारियों पर असर पड़ा है। सीहोर में पंडालों के टेंट उड़ गए, जबकि महू में रावण के पुतले भी भीग गए। पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। टोंक और बारां जिलों में भी बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर थम गया है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, चारधाम और ऊंचाई वाले इलाकों में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










