एमपी के 11 जिलों में बारिश, जयपुर में ओले गिरे:तमिलनाडु में भारी बारिश, नैनीताल में टेंपरेचर 12°C से नीचे पहुंचा
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से नवरात्रि और दशहरे की तैयारियों पर असर पड़ा है। सीहोर में पंडालों के टेंट उड़ गए, जबकि महू में रावण के पुतले भी भीग गए। पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। टोंक और बारां जिलों में भी बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर थम गया है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, चारधाम और ऊंचाई वाले इलाकों में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के मंदिर की दीवार पर बने क्रॉस और मस्जिद के फोटो, 2 लोगों पर केस दर्ज
कर्नाटक के मैसूर जिले के केआर नगर स्थित ऐतिहासिक अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद की फोटो बनाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। विरोध के बाद तहसीलदार सुरेंद्र मूर्ति ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटो को मिटवा दिया। पुलिस ने मंदिर के प्रबंधन प्रभारी आरती और चित्र बनाने वाले विनय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और मंदिर परिसर में सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम किए गए हैं। इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि मंदिर परिसर में ऐसी फोटो बनाने की अनुमति किसने दी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









