'माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले दुनिया के पहले हेलिकॉप्टर का भारत में होगा निर्माण', PM मोदी ने की घोषणा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते बहुत खुशी हो रही है. मैक्रों के साथ मिलकर हमने भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज एच-125 हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली का उद्घाटन किया गया, जोे इसी कोशिश का हिस्सा है. खास बात है कि ये माउंट एवरेस्ट तक उड़ान भरने वाला दुनिया का एकमात्र हेलिकॉप्टर है, जिसका निर्माण भारत में ही होगा.
सड़कों पर रीलबाजों का आतंक, चलती बस और ऑटो का गेट खोलकर किया स्टंट, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आजकल रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. दिल्ली से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवार युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये युवक बीच सड़क पर खुलेआम स्टंटबाजी कर रहे हैं और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
चलती बस का दरवाजा खोला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है. हद तो तब हो गई जब उसने चलती हुई बस के करीब जाकर उसका दरवाजा खोल दिया. वहीं, उसका दूसरा साथी एक ऑटो (टेंपू) का दरवाजा खोलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन युवकों की इस हरकत से बस और ऑटो में बैठे यात्री भी सहम गए. यह वीडियो साफ दिखाता है कि इन लड़कों के मन में कानून का कोई डर नहीं है.
बस के आगे अड़ाई बाइक
स्टंटबाजी यहीं नहीं रुकी एक युवक ने तो अपनी बाइक सीधे एक डीटीसी (DTC) बस के आगे ले जाकर रोक दी, जिससे बस ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े. इस वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोगों ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसे 'रीलबाजों' पर भारी जुर्माना और जेल की सजा होनी चाहिए ताकि दूसरों को सबक मिल सके.
पुलिस कर रही है जांच
दावा किया जा रहा है कि यह पूरा मामला दिल्ली का ही है. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस अब एक्टिव हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए इन बाइक सवारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि यह दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है. जल्द ही इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























