T20 World Cup: टीम इंडिया की सुपर-8 में कब-किस टीम से होगी टक्कर? ऐसा है पूरा शेड्यूल
VIDEO: PM मोदी ने जादू की झप्पी देकर किया मैक्रों का स्वागत, फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- 'आई लव मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच गहरी दोस्ती की झलक तब दिखी जब पीएम मोदी ने मैक्रों को गले लगाकर उनका हालचाल पूछा. मैक्रों भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 17 फरवरी को मुंबई पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि मैक्रों को मुंबई शहर बहुत पसंद आया है. मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा कि उन्होंने सुबह मरीन ड्राइव पर जॉगिंग का भरपूर आनंद लिया. मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ मुंबई आए हैं. सुबह तड़के वह नीले शॉर्ट्स और टी शर्ट में मरीन ड्राइव पर दौड़ते नजर आए. उनकी फिटनेस देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. मैक्रों ने ताज होटल जाकर मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सितारों जैसे अनिल कपूर और मनोज बाजपेयी से मुलाकात की. दोनों नेता शाम को 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026' का उद्घाटन करेंगे. यह मैक्रों की चौथी भारत यात्रा है जो दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















