चारा घोटाला केस: सीबीआई ने लालू यादव की जमानत को बताया अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की अपील पर आज सुनवाई की। सीबीआई की तरफ से दलील दी गई कि सजा निलंबित करने में कानून का गलत इस्तेमाल किया गया है। चूंकि जमानत का आदेश त्रुटिपूर्ण है, उन्हें राहत नहीं मिलनी चाहिए। माननीय अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती
यह देवघर कोषाधार से जुड़ा चर्चित चारा घोटाला है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव को जमानत दी थी। सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सीबीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील रखी कि सजा निलंबित करने में कानून का गलत इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह जमानत सजा के बाद दी गई है, इसलिए यह आदेश कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण है।
'अनावश्यक जल्दबाजी की जरूरत नहीं'
उधर, लालू प्रसाद यादव की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने सीबीआई की कई दलीलों का विरोध किया। कहा कि इस मामले में कई आरोपी हैं, लेकिन अभी तक कुछ को नोटिस भी जारी नहीं हुआ है। वहीं कुछ ने अपील कर जवाब दाखिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अनावश्यक जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस और सएपीएफ में 3000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जानिये डिटेल्स
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज, एक्वा लाइन के चौक का होगा विस्तार
यह भी पढ़ें : दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज, डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की डेट बढ़ी
यह भी पढ़ें : दिल्ली एनसीआर के मौसम का यूटर्न, बारिश और आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने की यह टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून के प्रश्नों से सभी पक्ष अच्छी तरह से अवगत हैं। अपील के अंतिम निपटारे के लिए तारीख तय की जा सकती है। पीठ ने कहा कि आरोपी की उम्र 60 से 80 साल के बीच की आयु वर्ग के हैं, इसलिए इस बात को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए अप्रैल में तय करते हुए इसे स्थगित कर दिया है।
26/11 के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मैक्रों बोले- 'फ्रांस आपके साथ खड़ा है'
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026 में शामिल होने के लिए भारत में हैं। मुंबई दौरे पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने मंगलवार को 2008 के आतंकी हमलों (26/11) में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों के बीच मुलाकात हुई।
मैक्रों ने 26/11 के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुंबई के ताज महल पैलेस में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए, और भारत के लिए, फ्रांस आपके साथ खड़ा है। आतंकवाद के सामने, एकता और दृढ़ निश्चय के साथ।
मैक्रों ने मुंबई में बॉलीवुड के सितारों के साथ भी मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा, इस दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ। संस्कृति हमें साथ लाती है।
पीएम मोदी ने मैक्रों से मिलने के बाद गले लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने मैक्रों संग मुलाकात की एक तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, मुंबई में अपने दोस्त, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और आज सुबह उन्होंने अपनी जॉगिंग का भी आनंद लिया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त।
दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पहुंचे हैं और 19 फरवरी को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान गवर्नर आचार्य देवव्रत भी वहां मौजूद रहे।
विदेश मंत्रालय ने भी मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, एक मजबूत भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की ओर। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत। महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे। दोनों लीडर भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे। यह दौरा वाइब्रेंट इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ्तार देगा।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation




















