Responsive Scrollable Menu

Meghalaya में GIS और सैटेलाइट से 3.4 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य बंजर जमीन की हुई पहचान

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तकनीक की मदद से मेघालय में तीन लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य ऐसी भूमि की पहचान की गई है जहां लंबे समय से खेती नहीं की गई है और यह राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 15.2 प्रतिशत है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में ‘जर्नल ऑफ जियोग्राफी, एनवॉयरमेंट एंड अर्थ साइंस इंटरनेशनल’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कृषि के लिए भूमि को दोबारा उपयोगी बनाने और टिकाऊ भूमि उपयोग की योजना तैयार करने के लिहाज से कुल 3,40,673.36 हेक्टेयर भूमि का आकलन किया जा सकता है।

अध्ययन में पाया गया कि चिह्नित क्षेत्र में सबसे बड़ा हिस्सा ‘स्पार्स स्क्रबलैंड’ का है। ‘स्पार्स स्क्रबलैंड’ एक ऐसा प्राकृतिक और पारिस्थितिक क्षेत्र है जहां वनस्पति बहुत कम, बिखरी हुई और छोटी होती है। ‘स्पार्स स्क्रबलैंड’ का क्षेत्रफल सबसे बढ़ा, 2,06,595.18 हेक्टेयर है, जो कुल चिह्नित क्षेत्र का 60.64 प्रतिशत है।

इसके बाद ‘डेंस स्क्रबलैंड का क्षेत्रफल 99,488.89 हेक्टेयर यानी 29.20 प्रतिशत है। ‘डेंस स्क्रबलैंड’ में घने पेड़ और घनी पत्तियों वाली वनस्पति होती है। वहीं, झूम खेती (शिफ्टिंग कल्टिवेशन) के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र 34,331.34 हेक्टेयर (10.08 प्रतिशत) है, जबकि घास के मैदान और चरागाह 257.94 हेक्टेयर यानी 0.08 प्रतिशत क्षेत्र में फैले हैं।

यह शोध नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, तुरा और उमियाम स्थित नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (एनईएसएसी) से जुड़े रौनक मीना, चंदन गोस्वामी, सी पी सुरेश और अकमौल हक ने किया। शोधकर्ताओं ने वर्ष 2025-26 की ‘एलआईएसएस-4’ सेंसर से प्राप्त बहुवर्णक्रमीय उपग्रह तस्वीरों का इस्तेमाल कर भूमि को चार श्रेणियों में बांटा। इनमें घनी झाड़ियों वाली भूमि, कम घनी झाड़ियों वाली भूमि, घास के मैदान एवं चरागाह और झूम खेती वाले क्षेत्र शामिल हैं।

अध्ययन में भूमि को दोबारा खेती योग्य बनाने की प्राथमिकता के आधार पर अंक भी दिए गए। कम घनी झाड़ियों वाली भूमि को 100 में से 95 अंक मिले, जो सबसे अधिक हैं। घनी झाड़ियों वाली भूमि को 80, झूम खेती वाले क्षेत्रों को 60 और घास के मैदानों एवं चरागाहों को 25 अंक दिए गए।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन के निष्कर्ष भूमि उपयोग की योजना बनाने, संसाधनों के प्रबंधन और कृषि विकास के लिए आधार तैयार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिह्नित क्षेत्रों को खेती के लिए उपयोगी बनाने से पहले उनका विस्तृत आकलन करना जरूरी होगा। अध्ययन में हालांकि आगाह किया गया कि नक्शे में चिह्नित पूरी भूमि को तुरंत खेती के लिए उपयुक्त नहीं माना जा सकता।

इसमें मिट्टी की विशेषताओं, भूमि की ढलान, पानी की उपलब्धता, पहुंच और आर्थिक व्यवहार्यता जैसे पहलुओं का आकलन नहीं किया गया है।

Continue reading on the app

'संभलकर रहना पड़ेगा....', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सहमा पूरा बॉलुवड, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर संडे की रात हमला हुआ. एक्टर की कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि वो बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन इस घटना  ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है और सेलेब्स डरे हुए हैं. खबर सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है. एक्ट्रेस पूनम पांडे और एक्टर रणवीर शौरी समेत कई सितारों ने इस मामले पर चिंता जताई है. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा.

पूनम पांडे को लग रहा डर

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा- 'मुझ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. मैं मुंबई में ही बड़ी हुई हूं. पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं. सैफ अली खान सर के घर में कोई घुस गया. सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई. मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है.'

टाइगर को लेकर कही ये बात

पूनम पांडे ने आगे कहा- 'टाइगर श्रॉफ एक ऐसा नाम हैं जो बिल्कुल विवादों में नहीं रहते हैं. वो बेचारे या तो वर्कआउट करते हैं या फिर डांस करते हैं. उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है. मुझे कैमरे पर ये बोलते हुए डर भी लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे न आ जाए. 'संभलकर रहना पड़ेगा. ये बहुत शॉकिंग है. बहुत डरावना है. रोहित सर के साथ भी हुआ है. मैं मुंबई को हमेशा से ही सुरक्षित शहर मानती हूं. लेकिन ऐसा कुछ होता है तो समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों होता है.'

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद

अभिषेक बजाज ने मांगी दुआ

वहीं, टीवी एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) से टाइगर पर हुए हमले को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा- 'माता रानी की देन है. वह ठीक है.' वहीं, एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा (Apoorva Arora) ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला और ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय मिले. ये बहुत डरावना है. मैं विश्वास करना चाहती हूं कि मु्ंबई सुरभित है और आगे भी सुरक्षित रहेगा, मुंबई पुलिस की वजह से.'

रणवीर शौरे ने बताया शॉकिंग

एक्टर रणवीर शौरे (Ranvir Shorey) ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- 'शॉकिंग और घिनौना. उम्मीद करता हूं कि सब सुरक्षित हों. जिन्होंने कानून तोड़ा है उनके लिए कोई दया नहीं.' वहीं,  डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी कानून व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा- 'यह कैसी कानून व्यवस्था है? निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है - अपराधी सड़कों पर बेगुनाहों पर गोलियां चला रहे हैं.'

टाइगर श्रॉफ के पीछे थे करणवीर 

टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने बताया कि जब टाइगर की गाड़ी पर हमला हुआ था तो उनकी गाड़ी एक्टर के पीछे ही थी. एक्टर ने बताया कि जब उनकी गाड़ी वहां पहुंची तो वहां पर बस खून ही खून था.

ये भी पढ़ें- मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग के बाद शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ, डिप्टी सीएम शिंदे ने की मुलाकात

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में भारत का गोल्डन धमाका, निषाद कुमार ने रचा इतिहास, एक दिन में झटके 14 मेडल

Para asian games India medal: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित 14 पदक जीते. निषाद कुमार एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए, उन्होंने ऊंची कूद टी47 में 2.04 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर नया खेल रिकॉर्ड बनाया, इससे पहले वह लंबी कूद में भी स्वर्ण जीत चुके थे. Tue, 20 Oct 2026 22:56:03 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:39:35+00:00

पति विक्की जैन के साथ फैजू की पार्टी में पहुंचीं अंकिता लोखंडे | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:40:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers