Responsive Scrollable Menu

गूगल जेमिनी AI अब बनेगा आपका असली असिस्टेंट, जानें कैसे स्क्रीन ऑटोमेशन फीचर से करेगा कैब बुकिंग और खाना ऑर्डर, क्या हैं इसके प्राइवेसी रिस्क?

गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट जेमिनी को अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल बनाने की तैयारी में है। अब यह सिर्फ सवालों के जवाब देने या तस्वीरें बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपके पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। एक नए फीचर के जरिए जेमिनी आपके कहने पर कैब बुक करने से लेकर आपका पसंदीदा खाना ऑर्डर करने जैसे रोजमर्रा के काम भी खुद ही कर देगा।

इस नई क्षमता को स्क्रीन ऑटोमेशन (Screen Automation) कहा जा रहा है, जो यूजर की तरफ से स्मार्टफोन में मौजूद अन्य ऐप्स के साथ सीधे इंटरैक्ट कर पाएगा। इससे यूजर्स का काफी समय बचेगा और कई काम बेहद आसान हो जाएंगे।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

इस एडवांस फीचर का पता गूगल ऐप के 17.4 बीटा वर्जन में चला है, जिसे कंपनी ने आंतरिक रूप से “bonobo” कोडनेम दिया है। यह फीचर यूजर द्वारा दी गई कमांड को समझकर संबंधित ऐप को खोलेगा और जरूरी स्टेप्स खुद ही पूरे करेगा।

उदाहरण के लिए, अगर आपको कहीं जाने के लिए कैब बुक करनी है, तो आपको सिर्फ जेमिनी को यह बताना होगा। इसके बाद जेमिनी खुद ही कैब सर्विस का ऐप खोलकर, लोकेशन डालकर राइड बुक कर देगा। इसी तरह, यह फूड डिलीवरी ऐप पर जाकर आपके लिए खाना भी ऑर्डर कर सकता है। इससे ऐप खोलने और मेनू में स्क्रॉल करने का झंझट खत्म हो जाएगा।

प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर गूगल की चेतावनी

यह फीचर जितना सुविधाजनक है, उतने ही इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हैं। गूगल ने खुद इस बात को लेकर आगाह किया है कि ऑटोमेशन प्रक्रिया में गलतियां हो सकती हैं।

यूजर के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल: गूगल ने यह साफ किया है कि यूजर का इस प्रक्रिया पर पूरा नियंत्रण होगा। अगर यूजर को लगता है कि जेमिनी कोई गलत स्टेप ले रहा है या कुछ गड़बड़ कर रहा है, तो वे तुरंत उसे रोककर कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेसी को लेकर एक बड़ी चिंता यह है कि जब जेमिनी ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करेगा, तो सर्विस को बेहतर बनाने के लिए स्क्रीन की गतिविधियों (स्क्रीनशॉट) को ह्यूमन रिव्यूअर्स के पास भेजा जा सकता है। हालांकि, गूगल का कहना है कि ऐसा तभी होगा जब यूजर ने ‘कीप एक्टिविटी’ (Keep Activity) का विकल्प ऑन रखा हो।

कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे जेमिनी चैट में अपनी लॉग-इन डिटेल्स, पासवर्ड या पेमेंट से जुड़ी जानकारी दर्ज न करें। साथ ही, संवेदनशील और आपातकालीन जानकारी के लिए इस स्क्रीन ऑटोमेशन फीचर का इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में तीन दिन बाद भारत को मिला गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत का सुनहरा निशाना

India Gold Medal Asian Games: कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. भारत को महिला क्रिकेट के बाद अगला गोल्ड अब शूटिंग के इसी इवेंट में मिला है. कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शूटिंग में सुनहरा निशाना साधा.

Continue reading on the app

  Sports

50 सालों तक रहा अजेय... वो पहलवान जिसे दुनिया में कोई नहीं हरा पाया, रोज लगाता था हजारों दंड बैठक, ब्रूस ली भी था मुरीद

Gama Pehlwan Undefeated of India: अमृतसर की मिट्टी से उठकर दुनिया के अखाड़ों पर राज करने वाले द ग्रेट गामा पचास साल के पेशेवर कुश्ती करियर में एक भी मुकाबला न हारने वाले इकलौते पहलवान थे. वे रोज दस लीटर दूध, आधा किलो घी और छह पाउंड मक्खन की डाइट के साथ पांच हजार बैठक और तीन हजार दंड लगाते थे. साल 1910 में लंदन जाकर उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े चैंपियंस को धूल चटाई और दुनिया का कोई भी पहलवान प्रोफेशनल करियर में हरा नहीं सका. Wed, 21 Oct 2026 20:48:02 +0530

  Videos
See all

Anant Singh On Bihar MLC Election: MLC चुनाव पर अनंत सिंह के इस दावे से गरमाई सियासत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:12:15+00:00

World War के लिए हमरे पास कितना वक्त? । GD Bakshi Explainer । World Affairs #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers