इस शर्त पर ही वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है भारत, रूस के साथ संबंधों पर जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक साथ कई अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने रूस और वेनेजुएला से तेल खरीद, ईरान-अमेरिका संकट पर नजर बनाए रखने और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही.
साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और ट्रंप के बोर्ड आफ पीस कार्यक्रम में भारत की भूमिका पर भी जोर दिया.
वेनेजुएला और रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख साफ करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने रूस और वेनेजुएला दोनों से तेल खरीदने पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है.
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में इस विषय पर जो बयान दिए गए हैं, वही भारत की नीति को दर्शाते हैं. जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला से तेल तभी खरीदा जाएगा जब यह व्यापारिक रूप से लाभकारी होगा. यानी कीमत, गुणवत्ता और लॉजिस्टिक्स सही होने पर ही यह विकल्प अपनाया जाएगा. इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने के मामले में भी जायसवाल ने भारत की स्थिति साफ की.
उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी ऊर्जा नीति देश की जरूरतों और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. तेल खरीद के फैसले राष्ट्रीय हित और व्यावसायिक लाभ को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे.
इस के साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत की एकमात्र समस्या सीमा पार आतंकवाद है और इस पर नई दिल्ली की दीर्घकालिक चिंता को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंध पहले जैसे ही हैं.
ईरान-अमेरिका संघर्ष पर भारत की नजर
ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव पर भारत की स्थिति साफ करते हुए कहा कि भारत दुनिया भर में अपने नागरिकों की सुरक्षा, द्विपक्षीय संबंध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राथमिकता देता है.
उन्होंने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर भारत लगातार अपनी नजर बनाए हुए है. साथ ही वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
भारत के लिए इजरायल ने ताक पर रखे सारे नियम, सीक्रेट हथियारों का जखीरा देने को तैयार
इस बार इजरायल अपनी सबसे गोपनीय और अत्याधुनिक रक्षा तकनीकें भारत के साथ साझा करने पर सहमत हो गया है। इसमें हाई-टेक लेजर डिफेंस सिस्टम और स्टैंड-ऑफ मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















