Responsive Scrollable Menu

सचिन तेंदुलकर का वो राज, जो बहुत कम लोग जानते हैं! 13 की उम्र में पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग

Sachin Tendular vs Pakistan: सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के लिए खेलने से पहले मास्टर-ब्लास्टर पाकिस्तान की टीम के लिए मैदान पर उतर चुके थे? ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए प्रदर्शनी मैच में 13 साल के सचिन सब्स्टीट्यूट फील्डर बन गए थे, जब जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के लिए बाहर थे.

Continue reading on the app

Google Pixel 10a का फर्स्ट लुक आया सामने, 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू, जानें iPhone 17e से कैसे होगी टक्कर और क्या होगी कीमत

लंबे इंतजार के बाद गूगल ने अपने अगले किफायती स्मार्टफोन Pixel 10a की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी की तरफ से जारी एक टीजर में फोन के डिजाइन का खुलासा किया गया है और साथ ही इसकी प्री-ऑर्डर की तारीख भी सामने आ गई है। अगर आप नया पिक्सल फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह फोन अपने पिछले मॉडल Pixel 9a की तुलना में लगभग एक महीने पहले लॉन्च किया जा रहा है। गूगल ने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की भी घोषणा की है। जो यूजर्स 13 फरवरी को दोपहर 1.28 बजे साइन-अप करेंगे, उन्हें 18 फरवरी को ईमेल के जरिए एक स्पेशल ऑफर भेजा जाएगा, जिसका फायदा फोन खरीदते समय उठाया जा सकेगा।

डिजाइन में क्या है खास?

गूगल द्वारा जारी टीजर में फोन को नीले (Blue) शेड में दिखाया गया है। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही है, लेकिन एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीजर से पता चलता है कि Pixel 10a के रियर पैनल पर कोई कैमरा बंप नहीं होगा और यह पूरी तरह से फ्लैट होगा। यह डिजाइन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो स्लिम और फ्लैट प्रोफाइल वाले फोन चाहते हैं।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

हालांकि गूगल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फीचर्स की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 10a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Pixel 9a वाला Tensor G4 चिपसेट ही दिए जाने की संभावना है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी।

कीमत और बाजार में मुकाबला

Pixel 10a की आधिकारिक कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे भारतीय बाजार में लगभग 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा जा सकता है।

इस प्राइस रेंज में इसका सीधा मुकाबला ऐपल के आने वाले किफायती आईफोन, iPhone 17e से होगा। माना जा रहा है कि iPhone 17e फरवरी या मार्च में लॉन्च हो सकता है। ऐपल अपने इस फोन में डायनामिक आईलैंड और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दे सकता है। यह आईफोन 17 सीरीज वाले A19 चिपसेट से लैस होगा और इसकी शुरुआती कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

जिसने इंग्लैंड की आधी टीम को निपटाया, उसकी उम्र जानकर चौंक गए कप्तान हैरी ब्रूक

रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी स्पिनर अराफात मिन्हास ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया बल्कि टीम के लिए एक जुझारू पारी भी खेली. Wed, 21 Oct 2026 15:07:07 +0530

  Videos
See all

GAUTAMI PATIL: 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचीं गौतमी #bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:45:28+00:00

Salman Khan की सुरक्षा के चलते शूटर्स ने बदला प्लान #aajtak #shorts #tigershroff #salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:46:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers