Responsive Scrollable Menu

अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना बिल्कुल गलत है। अनुपम ने प्रदर्शनकारियों से वोट चोरी के दावों के कानूनी सबूत देने की मांग की है। 'गाली-गलौज से नहीं बनती विरोध की बात' अनुपम खेर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा से काफी आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री पद का सम्मान होना चाहिए। अनुपम के अनुसार, किसी भी मुद्दे पर असहमति और विरोध का अपना स्थान होता है, लेकिन अपनी बात रखने के लिए गाली-गलौज का सहारा लेना सही नहीं है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और उकसावे वाली हरकतों पर भी कड़ा एतराज जताया। 'वोट चोरी के आरोप हैं तो सबूत पेश करें' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर बोलते हुए अनुपम खेर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को चुनाव प्रक्रिया या चुनाव आयोग पर कोई शक है, तो उन्हें कानूनी और संवैधानिक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए सबूत पेश करने चाहिए। अनुपम ने कहा कि वे पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को देखकर उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं और देश के करोड़ों लोगों की इस आस्था का भी सम्मान होना चाहिए। 'भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता' सोशल मीडिया पर खुद को 'अंधभक्त' या ट्रोल किए जाने की आशंका पर अनुपम खेर ने अपने दादाजी की एक सीख को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे बॉलीवुड में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे, तब उनके दादाजी ने उनसे कहा था कि 'भीगा हुआ आदमी कभी बारिश से नहीं डरता'। अनुपम ने कहा कि अगर कुछ कलाकार प्रदर्शन के समर्थन में खड़े हो सकते हैं, तो सरकार के समर्थक भी अपनी बात खुलकर रख सकते हैं। वे किसी को खुश करने के लिए अपनी राय नहीं छिपाएंगे। CJP प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी। दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान समेत कई जगहों पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, जिसके बाद से इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी है। ये खबर भी पढ़ें अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

सीक्विन ड्रेस को अपनाएं फैशन के 'गुड लुक' फॉर्मूले के साथ

फैशन परस्त होने के बावजूद अगर आप सीक्विन पहनने से बचती हैं तो आप गलत करती हैं। अगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर पहना जाए तो सीक्विन भी अजीब लुक नहीं देते। सीक्विन पहनते वक्त किन बातों का रखें ध्यान,...

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा एक महीने का बैन, साथ में लगा फाइन; जानिए क्यों मिली उन्हें ये सजा?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने 30 दिन का सस्पेंशन और 255 यूरो का फाइन लगाया है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान पुर्तगाल टीम छोड़ दी थी। Tue, 20 Oct 2026 07:25:06 +0530

  Videos
See all

LIVE: SP-Congress की बढ़ी मुश्किलें! | UP Politics | CM Yogi | Owaisi | Akhilesh Yadav | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T02:44:36+00:00

Kalpana Soren took blessings from Baba Ramdev कल्पना सोरेन ने लिया बाबा रामदेव का आशीर्वाद #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T02:44:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers