Responsive Scrollable Menu

'Dear Friend' मैक्रों से गले मिले PM Modi, मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्या हैं Meeting के मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मैक्रोन भारत की अपनी चौथी यात्रा पर हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात मुंबई के लोक भवन में हुई, जहां वार्ता शुरू होने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस बैठक का उद्देश्य भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करना और प्रमुख क्षेत्रों में गहन सहयोग के अवसरों की खोज करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रोन के आगमन पर उनका स्वागत किया और उसके बाद दोनों नेताओं ने बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: France को क्यों चाहिए भारत का Pinaka? समझिए Rafale से जुड़ी इस Defence Deal का पूरा गणित

प्रधानमंत्री इससे पहले लोक भवन पहुंचे, जहां महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। एक्स पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के लिए मुंबई स्थित महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे। महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोक भवन, मुंबई में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन के बीच इस मुलाकात से भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। चर्चा में रणनीतिक सहयोग, व्यापार, रक्षा सहयोग और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति का हुआ धमाकेदार स्वागत! PM मोदी बोले- मिलते हैं डियर फ्रेंड

इससे पहले दिन में, मैक्रों ने प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन के साथ, आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को दर्शाते हुए, 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पहल ने कट्टरता और हिंसा के घावों से जूझ चुके दो देशों के बीच एक सेतु का काम किया। मैक्रोन ने नई दिल्ली और पेरिस को जोड़ने वाले लचीलेपन और लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर जोर दिया। इस बीच, भारत यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

Continue reading on the app

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च, रेंज 543km:लेवल-2 ADAS फीचर के साथ शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख, ₹3.99/km रेंट पर खरीद सकेंगे

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ई-विटारा 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि कार एक बर फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। इलेक्ट्रिक SUV में 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है, लेकिन इसमें बैटरी के दाम शामिल नहीं है। ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा, फ्री चार्ज कर सकेंगे ग्राहकों को बैटरी के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) प्रोग्राम के तहत ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा। कंपनी ने फिलहाल 49kWh बैटरी पैक वाले बेस 'डेल्टा' वैरिएंट की कीमत बताई है, पूरी प्राइस लिस्ट बाद में जारी होगी। कार डेल्टा, जेटा और अल्फा में वैरिएंट्स में मिलेगी। कार की बुकिंग 21 हजार रुपए में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। यह कार मार्केट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। बैटरी पैक पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की और गाड़ी पर 3 साल की वारंटी मिलेगी। गाड़ी की वारंटी को 5 साल तक बढ़वाया जा सकता है। इसके साथ घर पर चार्जर लगाने की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। साथ ही, मारुति के 'e for me' एप के जरिए एक साल तक फ्री चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।" बैटरी एज ए स​र्विस प्रोग्राम क्या है? बैटरी एज ए स​र्विस (BAAS) एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम है। इसके तहत इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर उसकी कीमत में बैटरी पैक की कीमत शामिल नहीं होती है। इसकी जगह आपसे बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। यानी आप गाड़ी जितने किलोमीटर चलाओगे उस हिसाब से बैटरी की कॉस्ट रेंटल फीस के तौर पर वसूली जाएगी। जहां हर महीने आपको EMI के तौर पर देनी होगी, लेकिन आपको बैटरी चार्ज करने के अलग से पैसे देने होंगे। एक्सटीरियर : LED हेडलैंप और 19-इंच ब्लैक व्हील सुजुकी ई विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, जिसे कंपनी ने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। सुजुकी ई विटारा का एक्सटीरियर डिजाइन EVX कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही है। इसके फ्रंट में पतली LED हेडलाइट और वाई-शेप्ड LED DRL और स्टाइलिश बंपर के साथ इंटीग्रेटेड फॉग लाइट दी गई हैं। बॉडी क्लेडिंग और 19-इंच ब्लैक व्हील के साथ मिड साइज SUV साइड से काफी मस्क्यूलर दिखाई देती है। पिछले गेट पर डोर हैंडल को सी-पिलर पर दिया गया है। इसके अलावा रुफ पर एक इलेक्ट्रिक सनरुफ भी है। ई विटारा के रियर में कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह 3-पीस लाइटिंग एलिमेंट वाली कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है। इंटीरियर : 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलेंगे ई-विटारा में डुअल-टोन ब्लैक और ऑरेंज केबिन दी गई है। इसमें 2-स्पोक फ्लेट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और वर्टिकल ओरिएंटेड AC वेंट्स के चारों ओर क्रोम टच दिया गया है। इसके केबिन का प्रमुख हाइलाइट इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले है। सुजुकी ने ई विटारा के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है मारुति की इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। परफॉर्मेंस: बैटरी पैक और रेंज यूरोपियन मार्केट में ई विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक ऑप्शन शामिल है। कार में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है। 1 लाख चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क खड़ा करेगी मारुति ई-विटारा इलेक्ट्रिक को पिछले साल रिवील किया गया था कंपनी ने ईवी को पिछले साल जनवरी में हुए भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में रिवील किया था। इससे पहले मारुति की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने पिछले साल अक्टूबर में इटली के मिलान में हुए मोटर शो EICMA-2024 में ई-विटारा को ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था। मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी EVX का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो-2023 में पेश किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया था। ये पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया था। ये पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे, पीएम मोदी की घोषणा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने बताया कि भारत और फ्रांस मिलकर विश्व का पहला ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार करेंगे जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा … Tue, 17 Feb 2026 19:37:08 GMT

  Videos
See all

Half Price में MacBook! ₹50,000 वाली डील जानिए! #shorts #apple #macbook #appleevent #march4 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:09:21+00:00

Sawal Public Ka Live | Navika Kumar | योगी ने खुलेआम ललकारा ! | CM Yogi Exclusive Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:53+00:00

लॉन्च से पहले Nothing 4a का बड़ा खुलासा! | Nothing 4a leaks #shorts #nothing4a #nothing4apro #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:08:51+00:00

Elon Musk बने दुनिया के पहले Trillionaire! #shorts #elonmusk #trillionare #musk #tesla #xai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers