Responsive Scrollable Menu

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च, रेंज 543km:लेवल-2 ADAS फीचर के साथ शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख, ₹3.99/km रेंट पर खरीद सकेंगे

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ई-विटारा 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि कार एक बर फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। इलेक्ट्रिक SUV में 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है, लेकिन इसमें बैटरी के दाम शामिल नहीं है। ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा, फ्री चार्ज कर सकेंगे ग्राहकों को बैटरी के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) प्रोग्राम के तहत ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा। कंपनी ने फिलहाल 49kWh बैटरी पैक वाले बेस 'डेल्टा' वैरिएंट की कीमत बताई है, पूरी प्राइस लिस्ट बाद में जारी होगी। कार डेल्टा, जेटा और अल्फा में वैरिएंट्स में मिलेगी। कार की बुकिंग 21 हजार रुपए में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। यह कार मार्केट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। बैटरी पैक पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की और गाड़ी पर 3 साल की वारंटी मिलेगी। गाड़ी की वारंटी को 5 साल तक बढ़वाया जा सकता है। इसके साथ घर पर चार्जर लगाने की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। साथ ही, मारुति के 'e for me' एप के जरिए एक साल तक फ्री चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।" बैटरी एज ए स​र्विस प्रोग्राम क्या है? बैटरी एज ए स​र्विस (BAAS) एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम है। इसके तहत इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर उसकी कीमत में बैटरी पैक की कीमत शामिल नहीं होती है। इसकी जगह आपसे बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। यानी आप गाड़ी जितने किलोमीटर चलाओगे उस हिसाब से बैटरी की कॉस्ट रेंटल फीस के तौर पर वसूली जाएगी। जहां हर महीने आपको EMI के तौर पर देनी होगी, लेकिन आपको बैटरी चार्ज करने के अलग से पैसे देने होंगे। एक्सटीरियर : LED हेडलैंप और 19-इंच ब्लैक व्हील सुजुकी ई विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, जिसे कंपनी ने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। सुजुकी ई विटारा का एक्सटीरियर डिजाइन EVX कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही है। इसके फ्रंट में पतली LED हेडलाइट और वाई-शेप्ड LED DRL और स्टाइलिश बंपर के साथ इंटीग्रेटेड फॉग लाइट दी गई हैं। बॉडी क्लेडिंग और 19-इंच ब्लैक व्हील के साथ मिड साइज SUV साइड से काफी मस्क्यूलर दिखाई देती है। पिछले गेट पर डोर हैंडल को सी-पिलर पर दिया गया है। इसके अलावा रुफ पर एक इलेक्ट्रिक सनरुफ भी है। ई विटारा के रियर में कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह 3-पीस लाइटिंग एलिमेंट वाली कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है। इंटीरियर : 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलेंगे ई-विटारा में डुअल-टोन ब्लैक और ऑरेंज केबिन दी गई है। इसमें 2-स्पोक फ्लेट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और वर्टिकल ओरिएंटेड AC वेंट्स के चारों ओर क्रोम टच दिया गया है। इसके केबिन का प्रमुख हाइलाइट इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले है। सुजुकी ने ई विटारा के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है मारुति की इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। परफॉर्मेंस: बैटरी पैक और रेंज यूरोपियन मार्केट में ई विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक ऑप्शन शामिल है। कार में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है। 1 लाख चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क खड़ा करेगी मारुति ई-विटारा इलेक्ट्रिक को पिछले साल रिवील किया गया था कंपनी ने ईवी को पिछले साल जनवरी में हुए भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में रिवील किया था। इससे पहले मारुति की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने पिछले साल अक्टूबर में इटली के मिलान में हुए मोटर शो EICMA-2024 में ई-विटारा को ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था। मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी EVX का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो-2023 में पेश किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया था। ये पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया था। ये पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा।

Continue reading on the app

Tarique Rahman Big Statement on Hindus LIVE: Bangladesh के हिंदुओं पर खबर! | Oath Ceremony | BNP

Tarique Rahman Big Statement on Hindus LIVE: Bangladesh के हिंदुओं पर खबर! | Oath Ceremony | BNP Bangladesh Election Result 2026 Updates: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में जीत हासिल कर ली है. पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान ने 9 जनवरी को, उनके निधन के कुछ समय बाद, पार्टी के चेयरमैन का पद औपचारिक रूप से संभाला था. #BangladeshElectionResult #TariqueRahman #BangladeshHindus #BangladeshNews #BNP #HinduMinorities #BreakingNews #BangladeshPolitics #DhakaUpdate #HumanRights #MinorityProtection #TariqueRahmanLive #GlobalNews #SaveBangladeshiHindus ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 में युवराज सिंह समरा का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा कीर्तिमान

चेन्नई में मंगलवार को खेले गए मुकाबले ने टी20 विश्व कप 2026 में एक नई कहानी लिख दी। कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सिंह समरा ने अपने नाम के अनुरूप ऐसा प्रदर्शन किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया।

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में कनाडा क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। कनाडा की पारी की रीढ़ बने 19 वर्षीय ओपनर युवराज सिंह समरा, जिनका नाम भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, समरा के पिता बलजीत कमरा ने अपने बेटे का नाम भारत के पूर्व ऑलराउंडर से प्रेरित होकर रखा था। गौरतलब है कि समरा ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ते हुए 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल रहे। यह पारी न केवल कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी टीम स्कोर में अहम रही, बल्कि टी20 विश्व कप इतिहास में किसी एसोसिएट देश के बल्लेबाज का पहला शतक भी बनी।

समरा ने मार्च पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय टी20 में पदार्पण किया था और यह उनका 19वां मुकाबला था। इससे पहले बहामास के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने अपनी क्षमता का संकेत दिया था। हालांकि, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विश्व मंच पर शतक जमाना उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा क्षण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए उतरा था, लेकिन शुरुआती ओवरों में समरा ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए मैट हेनरी और जेम्स नीशम पर दबाव बनाया। कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ उनकी 116 रन की साझेदारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

हालांकि अंतिम तीन ओवरों में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए दो विकेट झटके और रनगति पर अंकुश लगाया, जिससे कनाडा 180 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। इसके बावजूद समरा की पारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उभरती टीमें अब बड़े मंच पर चुनौती देने के लिए तैयार हैं और युवा प्रतिभाएं वैश्विक क्रिकेट संतुलन को बदलने की क्षमता रखती हैं।
Tue, 17 Feb 2026 20:39:21 +0530

  Videos
See all

Patna NEET Student Death Case में CBI जांच शुरू, परिवार को मिली जान से मारने की धमकी। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:37:32+00:00

Rajpal yadav Bail News| News Ki Pathshala | Sushant Siinha | राजपाल यादव 12 दिन बाद तिहाड़ से रिहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:37:17+00:00

CM Yogi Interview: Viksit Bharat | Avimukteshwaranand का नाम लेकर योगी ने Akhilesh को तगड़ा घेरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:43:28+00:00

Himanta Sarma on Congress: "राहुल की दिमागी हालत ठीक नहींं.." | #bjpvscongress #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T15:40:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers