Responsive Scrollable Menu

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 और निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,146.70 पर था।

बाजार में तेजी भरने का काम पीएसयू बैंकों ने किया। वहीं, इंडिया डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा और सर्विसेज हरे निशान में थे। मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज दबाव में बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और पिछले दिन की बढ़त को बरकरार रखा। सूचकांक अपने 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को और मजबूत कर रहा है। आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा है, जो गति में मजबूती का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में रुझान सकारात्मक रहने की संभावना है, और 62,200 तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर, तत्काल समर्थन 60,400 पर है, जो किसी भी अंतरिम गिरावट की स्थिति में एक सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।

भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान में की। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Holi 2026: होली पर राशि अनुसार कौन से रंगों का इस्तेमाल करने से सभी ग्रह दोष हो जाएंगे दूर? जानिए महत्व

Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि ऊर्जा, उस्ताह और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार,अगर होली पर अपनी राशि के अनुसार, रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो कई ग्रह दोष कम हो सकते हैं. इससे जीवन में सुख, शांति और प्रगति आती है. अगर आप भी अपनी राशि अनुसार सही रंग चुनकर पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताते हैं.  

राशि अनुसार कौन से रंगों का करें इस्तेमाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए लाल और केसरिया रंग शुभ माने जाते हैं. ये मंगल ग्रह को मजबूत करते हैं. साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ माना जाता है. शुक्र ग्रह से जुड़े ये रंग प्रेम और धन में स्थिरता लाते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. यह बुध ग्रह को संतुलित करता है. बुद्धि और संवाद कौशल बढ़ता है.

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम रंग लाभकारी हैं. चंद्र दोष कम होते है और मन शांत रहता है.

सिंह राशि

वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए सुनहरा और नारंगी रंग शुभ हैं. सूर्य ग्रह मजबूत होता है. मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए हल्का हरा और आसमानी रंग चुनें. इससे स्वास्थ्य और करियर में सुधार होता है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुलाबी और नीला रंग शुभ है. शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है। रिश्ते मधुर होते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल और गहरा मरून रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है. यह मंगल दोष को कम करता है. साथ ही ऊर्जा बढ़ती है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ माना जाता है. इसे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है. ज्ञान और भाग्य भी बढ़ता है.  

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नीला और काला रंग उपयोगी है. शनि दोष में कमी आती है. कार्यों में स्थिरता मिलती है.

कुंभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए नीला और बैंगनी रंग लाभ देता है. शनि और राहु से जुड़े दोष शांत होते हैं.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें तो होली के दिन आप हल्का पीला और सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुरु ग्रह की कृपा से मानसिक शांति मिलती है.

होली पर रंगों का महत्व

रंग केवल दिखावे के लिए नहीं होते. हर रंग की अपनी ऊर्जा होती है. जब हम राशि अनुसार रंग चुनते हैं, तो ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. साथ ही, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है.

होली में अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्योहार और भी शुभ बन सकता है. सही रंग ग्रह दोष को शांत करते हैं और जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं. इस होली पर रंग खेलें, लेकिन सोच-समझकर और शुभ रंगों के साथ.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

Continue reading on the app

  Sports

कैसे थे इमरान खान-सुनील गावस्कर के रिश्ते? एक लंच ने बदल दिया था इतिहास

इमरान खान इस वक्त पाकिस्तान की रावलपिंडी की जेल में बंद हैं. आरोप हैं कि पाकिस्तान की सरकार उनपर जानबूझकर जेल में जुल्म कर रही है, यही वजह है कि 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी सरकार को ईमेल लिखा है. इनमें ही एक नाम सुनील गावस्कर का है, जिनकी इमरान खान से अच्छी दोस्ती है. Tue, 17 Feb 2026 17:40:42 +0530

  Videos
See all

Patna के Phulwari Sharif के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा की मौत पर रहस्य, Patna Police ने क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T12:10:38+00:00

परिवारवाद पर यूपी के डिप्टी CM Brajesh Pathak का हमला! | #ytshorts #shortsvideo #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T12:13:21+00:00

UK government abandons plans to delay 30 council elections | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T12:11:29+00:00

India- France Rafale Deal : भारत- फ्रांस के लिए कितना जरूरी राफेल सौदा | Macron | PM Modi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T12:14:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers