Success Story: पति-पत्नी ने बनाए ‘मंत्र बोलने वाले खिलौने’! स्टार्टअप से अब हर महीने कमा रहे ₹1.5 करोड़
Success Story: आज के समय में माता-पिता बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं. मोबाइल, टैबलेट और टीवी पर बच्चों का समय इतना ज्यादा हो गया है कि पढ़ाई, खेलकूद और परिवार के साथ बातचीत कम हो रही है. छोटे बच्चे सुबह उठते ही फोन पकड़ लेते हैं और रात को सोने से पहले भी स्क्रीन देखते रहते हैं. इससे आंखों में दिक्कत, नींद खराब होना, ध्यान भटकना और शारीरिक गतिविधि कम होना जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. माता-पिता सोचते हैं कि बच्चे सोशल मीडिया, गेम्स और यूट्यूब में इतना खो जाते हैं कि असली दुनिया से दूर हो रहे हैं. सुकृति और रजत मेंदिरत्ता भी यही महसूस कर रहे थे कि मोबाइल और टीवी आसान तो हैं, लेकिन सही समाधान नहीं. वे चाहते थे कि उनका बेटा भी कहानियों, मंत्रों और पारिवारिक मूल्यों के जरिए भारतीय संस्कृति से जुड़ सके, जैसा उनका अपना बचपन था. लेकिन बाजार में उन्हें ऐसे विकल्प नहीं मिले जो स्क्रीन-फ्री और सांस्कृतिक जुड़ाव देने वाले हों. यहीं से शुरुआत हुई Panda's Box की.
2 बेस्ट खिलाड़ियों को रेस्ट देगी टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ प्लेइंग XI होंगे बड़े बदलाव, गंभीर और सूर्या एक पेज पर
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खुद को परख सकती है. इस मुकाबले का भारत के लिए कोई खास महत्व नहीं है, और यही इसे प्रयोग के लिए सबसे सही मौका बनाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
























