Responsive Scrollable Menu

कोडिंग अब टेक प्रोफेशनल्स का मुख्य काम नहीं रहेगा: इंफोसिस के नन्दन नीलेकणि

बेंगलुरु, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इंफोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन नन्दन नीलेकणि ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉफ्टवेयर बनाने और उसे लागू करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोड लिखना टेक्नोलॉजी पेशेवरों का मुख्य काम नहीं रहेगा।

इंफोसिस के इन्वेस्टर डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलेकणि ने कहा कि एआई का यह बदलाव केवल तकनीक जोड़ने भर का नहीं है, बल्कि कंपनियों को अपने कस्टमर जर्नी, बिजनेस प्रोसेस और संगठनात्मक ढांचे पर दोबारा विचार करना होगा। उन्होंने इसे जड़ से बदलाव बताया।

नीलेकणि ने कहा कि भविष्य में टेक्नोलॉजी टैलेंट का मकसद सिर्फ कोडिंग करना नहीं होगा, बल्कि एआई सिस्टम को प्रभावी तरीके से काम करने लायक बनाना होगा। इससे नौकरियों की प्रकृति और कंपनियों के ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि कंपनियों को एआई इंजीनियरिंग, एजेंट ऑर्केस्ट्रेशन और नॉन-डिटरमिनिस्टिक सिस्टम्स (गैर-निर्धारित प्रणालियों) को मैनेज करने जैसे नए कौशल की जरूरत होगी। ऐसे सिस्टम में एक ही प्रॉम्प्ट से हर बार अलग-अलग परिणाम मिल सकते हैं।

नीलेकणि ने चेतावनी दी कि कंपनियों को पुराने आईटी सिस्टम और तकनीकी कर्ज जैसी समस्याओं से भी निपटना होगा, जो एआई अपनाने में बाधा बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन उसका सही तरीके से लागू होना अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, मॉडल की क्षमता बढ़ रही है, लेकिन उसे लागू करना आसान नहीं है। इसके लिए संगठनात्मक बदलाव, बिजनेस में बदलाव, कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण देना और डेटा को साइलो से बाहर निकालना जरूरी है।

नीलेकणि की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स एक ही दिन में 5.51 प्रतिशत तक गिर गया था। निवेशकों को आशंका है कि एआई आधारित बदलाव पारंपरिक आईटी सेवाओं को प्रभावित कर सकते हैं, जो भारतीय आईटी कंपनियों की बड़ी आय का स्रोत हैं।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लॉड कोवर्क नामक एआई असिस्टेंट लॉन्च किया, जिसमें ऑटोमेशन की नई सुविधा दी गई है। इसके बाद पारंपरिक आईटी सेवा कंपनियों में चिंता बढ़ गई।

अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस घटनाक्रम को सासपोकेलिप्स बताया। कुछ विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यदि एजेंटिक एआई पारंपरिक सेवाओं की जगह लेता है, तो कंपनियों के रेवेन्यू में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है, खासकर तब जब पहले से ही मुनाफे पर दबाव बना हुआ है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का धमाका, कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर 8 में बनाई जगह, ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी

NZ vs CAN T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है। रचिन और फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया। Tue, 17 Feb 2026 16:25:01 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: विपक्ष पर ऐसा क्या बोले योगी कि बजने लगी तालियां ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:36:15+00:00

AI Summit 2026 | News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Indian AI के सामने Gemini-Chatgpt भी फेल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:35:21+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI DWARKA ACCIDENT | इकलौते बेटे की मौत, इंसाफ की मांग..बेबस मां का बुरा हाल! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:37:27+00:00

Bihar News: Muzaffarpur में 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे कृषि पदाधिकारी, SVU ने रंगे हाथ पकड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T11:34:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers