Responsive Scrollable Menu

अमित शाह का 20 अक्टूबर को Punjab दौरा, नशा विरोधी मामलों में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि वह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे और मानसा, संगरूर तथा गुरदासपुर में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हाल में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाह ने यह आरोप भी लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य को ‘‘नशे के दलदल में धकेलने’’ में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाह का 20 दिन में पंजाब का यह दूसरा दौरा होगा।

इससे पहले उन्होंने 30 सितंबर को जालंधर का दौरा किया था और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन पर आयोजित रैली को संबोधित किया था। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में मंगलवार को उन लोगों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने ‘आप’ सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और प्रदेशवासी इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ शाह ने कहा, ‘‘भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी।’’ भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह मानसा और संगरूर जाएंगे, जहां वह क्रमशः नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। झोटा और गुलजार सिंह दोनों की मौत राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री गुरदासपुर भी जाएंगे, जहां वह 16 अक्टूबर को मारे गए 40 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

ग्रामीणों ने दावा किया कि उस व्यक्ति को अपने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी का विरोध करने के कारण निशाना बनाया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसकी हत्या मोबाइल फोन को लेकर दो समूहों के बीच हुए झगड़े का नतीजा थी। इससे पहले, भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह के दौरे की घोषणा की, लेकिन उनके कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब 20 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करता है।’’ बिट्टू ने कहा कि पंजाब नशे के गंभीर खतरे से जूझ रहा है और राज्य को अपने युवाओं तथा भविष्य की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो चुकी है। बिट्टू ने पंजाब के लोगों से शाह और पंजाब को नशामुक्त बनाने के भाजपा के अभियान का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और राज्य का भविष्य फिर से संवारने के लिए एकजुट हों।’’ शाह ने 16 अक्टूबर को कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब में हुई दो घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगेगी। इनमें दिड़बा में कथित दबाव के कारण जहर खाने वाले एक व्यक्ति की मौत और मानसा में झोटा की हत्या की घटना शामिल है। झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोप है कि झोटा ने एक बुजुर्ग को मादक पदार्थ बेचे जाने के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद स्टोर मालिक अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चलाई। बाद में कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, संगरूर जिले के दिड़बा निवासी गुलजार सिंह ने सात सितंबर को आत्महत्या कर ली थी।

उनके परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल करने पर उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल नशे की समस्या को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।

Continue reading on the app

Jio IPO Update: Jio के नए IPO को लेकर निवेशकों की ये बात सुनो! | Reliance Jio IPO | Top News

Jio IPO Update: Jio के नए IPO को लेकर निवेशकों की ये बात सुनो! | Reliance Jio IPO | Top News #JioIPO #RelianceJio #JioIPOUpdate #JioIPOnews #IPO #IPOnews #ShareMarket #StockMarket #BusinessNews #HindiNews #BreakingNews #InvestmentNews #RelianceIndustries #जियोआईपीओ #शेयरबाजार Jio IPO से बदलेगी किस्मत? निवेशकों की होगी मौज? | Jio IPO Latest News क्या Reliance Jio का IPO निवेशकों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है? Jio IPO को लेकर निवेशकों के मन में कई सवाल हैं। IPO कब आएगा, इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है, निवेशकों को क्या फायदा मिल सकता है और क्या इसमें पैसा लगाना सही रहेगा? इस वीडियो में जानिए Jio IPO से जुड़ी अहम बातें, Reliance Jio की कारोबारी स्थिति, IPO से जुड़ी संभावनाएं और निवेश से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। सचिन और करण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और रेलवे के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। दोनों के बीच 338 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, सचिन के आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 497 रन बनाकर आउट हो गई।

सचिन यादव ने अपनी 194 रन की पारी के लिए 358 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अपना 11वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे करण लांबा ने केवल 284 गेंदों पर 194 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। करण ने इस दौरान अपना तीसरा रणजी शतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के बीच अच्छा तालमेल दिखाया।

सुबह नई गेंद आने के बाद बल्लेबाजों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे के गेंदबाजों ने किनारे लगवाने में सफलता हासिल की, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम कुछ आसान मौके गंवा बैठी। इसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों को मिला। शुरुआती दबाव से निकलने के बाद सचिन और करण ने खुलकर रन बनाए और रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण को थका दिया। सचिन स्टंप आउट हुए, जबकि करण पॉइंट पर कैच दे बैठे।

दोनों बल्लेबाज कई वर्षों से राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी में साथ अभ्यास करते रहे हैं। करण ने बताया कि लंबे समय से साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की ताकत और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोहरे शतक से चूकने का थोड़ा अफसोस जरूर था, लेकिन वह इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे। करण के मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी पिच कम ही मिलती है और उन्होंने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की।

दिन के आखिरी सत्र में राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दानिश भांबू ने सटीक गेंदबाजी की, जबकि चेतन शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उनका साथ दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मोहित चांगड़ा ने सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह को पगबाधा आउट कर रेलवे को पहला झटका दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 1 विकेट पर 46 रन बना लिए थे और वह राजस्थान से 451 रन पीछे है। ऐसे में मुकाबले में वापसी करने के लिए रेलवे के बल्लेबाजों को अगले दिन बड़ी साझेदारियां करनी होंगी।

Mon, 19 Oct 2026 22:45:00 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Tiger Shroff Firing Case | Saurav Das | CJP News | Dussehra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T01:34:20+00:00

मुख्यमंत्री Manik Saha ने मंडई में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद | #Tripura #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T01:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers