Responsive Scrollable Menu

तारिक रहमान भारत-बांग्लादेश रिश्ते सुधारें और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें: प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि जिन लोकतांत्रिक मूल्यों के जरिए वो चुनकर आए हैं, उन मूल्यों को ध्यान रखते हुए वे भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को सुधारने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि तारिक रहमान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाएंगे।

आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बांग्लादेश में काफी दशकों बाद एक पुरुष फिर से बागडोर संभालेगा। उम्मीद करती हूं कि जिस प्रजातंत्र के अनुसार तारिक रहमान जीतकर आए हैं, उस प्रजातंत्र को ध्यान में रखते हुए भारत और बांग्लादेश के बीच पटरी से उतर चुके रिश्ते फिर से मधुर होंगे। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की शह पर कट्टरपंथी हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा था, लिंचिंग और मर्डर हो रहे थे, उस पर तारिक रहमान अंकुश लगाएंगे और जो भी लोग इस हिंसा के पीछे हैं उनको सजा मिलेगी।

मोहम्मद युनूस के विदाई भाषण को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मोहम्मद यूनुस पाकिस्तान के लिए कठपुतली की तरह काम कर रहा था, जिसका मकसद भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को खराब करना था। उसने हिंदुओं को निशाना बनने दिया, हत्याएं और लिंचिंग होने दी।उसने इन सब बातों को नजरअंदाज किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत के ऑफिशियल दौरे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रिश्ते हमेशा से दोस्ताना रहे हैं। दोनों देशों के बीच एक मजबूत स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप है, जो समय के साथ और मजबूत हुई है। हमारे डिफेंस और ट्रेड संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। शेयर्ड डेमोक्रेटिक वैल्यूज, रूल्स-बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर के लिए शेयर्ड कमिटमेंट और ग्लोबल ट्रेड सिस्टम के साथ, दोनों देशों के बीच कॉमन अलाइनमेंट और एग्रीमेंट से तरक्की और डेवलपमेंट होगा। इससे दोनों देशों के लोगों की लाइफ की क्वालिटी भी बेहतर होगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह, निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान ने ली शपथ

ढाका, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है। हालांकि पहले चर्चा थी कि चौधरी के समधी और अहम महकमों के मंत्री रह चुके गोयेश्वर चंद्र रॉय को जगह मिलेगी। वहीं दूसरे अल्पसंख्यक नेता का नाम दीपेन दीवान है।

रहमान की कैबिनेट में शामिल 25 नाम हैं: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर ​​रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।

तृतीयोमात्रा डॉट कॉम के मुताबिक, 1949 में पैदा हुए निताई रॉय चौधरी एक बांग्लादेशी वकील, राजनीतिज्ञ, और पूर्व मंत्री हैं। निताई रॉय चौधरी, जो मगुरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं, पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक हैं और शीर्ष नेतृत्व के वरिष्ठ रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के प्रत्याशी को सीधी टक्कर में मात दी।

12 फरवरी 2026 को हुए 13वें संसदीय चुनाव में उन्होंने मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की। निताई रॉय चौधरी को 147896 वोट मिले हैं। उन्होंने जमात उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,838 वोटों के अंतर से हराया है।

हालांकि चर्चा गोयेश्वर रॉय को लेकर थी, जो बांग्लादेश की राजनीति में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं। खालिदा जिया सरकार में लगभग 30 साल पहले (1991-1996) वो राज्य मंत्री थे।

दूसरे अल्पसंख्यक नेता दीपेन दीवान, बौद्ध मेजोरिटी वाले चकमा एथनिक माइनॉरिटी ग्रुप से हैं। इन्होंने दक्षिण-पूर्व रंगमती जिले की एक सीट से जीत हासिल की। हालांकि उनकी धार्मिक पहचान साफ नहीं है और कई लोग उन्हें हिंदू बताते हैं। दीवान ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर एक निर्दलीय चकमा उम्मीदवार को हराया।

नव निर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को ढाका में नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। इसके साथ ही बीएनपी अध्यक्ष रहमान ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया और बीएनपी सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के मेंबर के तौर पर शपथ नहीं ली।

12वीं संसद के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद खाली होने की वजह से चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पार्लियामेंट सचिवालय सेक्रेटरी कनीज मौला ने करवाया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पार्टी आलाकमान पर बोला बड़ा हमला, कहा- असहमति नहीं सुन सकते तो शासन का हक नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है, जिससे पार्टी के भीतर की कलह खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी असहमति के … Tue, 17 Feb 2026 22:26:57 GMT

  Videos
See all

India और France के बीच बहुत बड़ी Defence Deal, रक्षा सौदे से Indian Air Force को मिलेगी मजबूती #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:14:33+00:00

Indore Murder Case : हत्या कर आरोपी बोला- समय आने पर कारण बताऊंगा | Crime |MP News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:11:46+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 18 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | IND vs Pak | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:12:56+00:00

Congress नेता Amrinder Raja का AAP पर हमला- रैलियां करने से नशा मुक्त नहीं होगा पंजाब | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers