Responsive Scrollable Menu

महिलाओं की सुरक्षा पर Pappu Yadav ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या बोले

Bihar News: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध खुर्दा महोत्सव का विधिवत आगाज हो चुका है. इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंच से एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखते हुए सांसद इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने भरी सभा में मंच से ऐलान कर दिया कि जो कोई भी छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाएगा, उसे वे एक लाख रुपये का इनाम देंगे. इस कड़े और विवादित बयान के सामने आने के बाद अब पूरे इलाके में सियासी और सामाजिक चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गरम हो गया है.

दीप जलाकर किया महोत्सव का भव्य उद्घाटन

खुर्दा महोत्सव का यह भव्य आयोजन स्थानीय पंचायत के आदर्श ग्राम खुर्दा में किया जा रहा है. शनिवार की देर शाम सांसद पप्पू यादव अपने कई खास अतिथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया. इसके बाद सांसद ने मेले परिसर में सजी तरह तरह की दुकानों और विभिन्न स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आयोजकों की जमकर सराहना की.

 

Continue reading on the app

21 नवंबर से महंगी होंगी कई सेवाएं, इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक शामिल

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 69 पैरामीटर में कई सेवाओं से जुड़े नियमों (Banking New Rules) में बदलाव का ऐलान किया है। इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। जिसके मुताबिक नए नियम 21 नवंबर 2026 से लागू होंगे। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इस लिस्ट में चेकबुक, एटीएम ट्रांजेक्शन, लॉकर, रिटेल क्रेडिट, एग्रीकल्चर क्रेडिट और डिजिटल बैंकिंग इत्यादि शामिल हैं।

जनरल करंट अकाउंट के लिए ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र में AMB नॉन मेंटेनेंस चार्ज 500 रुपये प्रति तिमाही होगा। अर्बन/मेट्रो के लिए 1,000 रुपये प्रति तिमाही शुल्क होगा। पहले शुल्क 100 रुपये से लेकर 600 रुपये था। सेविंग्स अकाउंट के लिए चेक बुक इशू करने के लिए शुल्क 5 रुपये प्रति लीव होगा, जो पहले 3 रुपये था। रेगुलर एसबी अकाउंट के लिए फ्री लिमिट 20 लीव प्रति वित्तवर्ष है।

डिमांड ड्राफ्ट के लिए शुल्क बदला 

10 हजार रुपये से अधिक का डिमांड ड्राफ्ट इश्यू करने के लिए 5 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹1000 है ₹1000 से वही ₹1000 से अधिक के डिमांड ड्राफ्ट को जारी करने के लिए 5 रुपये प्रति 1 हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 4 रुपये है। अब डिमांड ड्राफ्ट रिवैलिड करने के लिए 150 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 100 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट है। इसे कैंसल करने या डुप्लीकेट जारी करने के लिए शुल्क 250 रुपये होगा।

चेक बुक से जुड़े नियम 

एक लाख रुपये तक के चेक/बिल रिटर्न चार्ज इनवर्ड ट्रांजेक्शन के लिए 250 रुपये कर दिया गया है, जो वर्तमान में 200 रुपये है। यह शुल्क इंसफिशिएंट फंड के लिए लागू होगा। वहीं चेक या बिल रिटर्न चार्ज आउटवार्ड ट्रांजेक्शन के लिए 1 लाख रुपये तक की राशि के लिए 150 रुपये होगा, जो वर्तमान में 100 रुपये  है। एक लाख रुपये  से अधिक और 10 लाख रुपये तक की राशि के लिए शुल्क 400 रुपये, 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के लिए 750 रुपये, और 1 करोड़ रुपये से अधिक के लिए 1250 रुपये है। वर्तमान में एक लाख रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन पर 200 रुपये चार्ज लगता है।

इन सेवाओं के लिए भी शुल्क बदला 

  •  सेविंग अकाउंट्स और करंट अकाउंट के लिए कैश हैंडलिंग चार्जेस में भी बदलाव किया है। सेविंग्स अकाउंट के लिए प्रतिदिन 2 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन फ्री होगा।  2 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन 1.5 रुपये प्रति हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 1 रुपये प्रति 1000 रुपये है।
  • लॉकर रजिस्ट्रेशन अलॉटमेंट चार्ज ग्रामीण/सेमी अर्बन क्षेत्रों के लिए 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये होगा। वहीं अर्बन और मेट्रो क्षेत्रों के लिए शुल्क 500 रुपये से बढ़कर 600 रुपये कर दिया गया है।
  • बैंक ने एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क में भी बदलाव किया है। मेट्रो शहरों में फ्री लिमिट तीन होगी। बाकी अन्य स्थानों के लिए फ्री लिमिट 5 होगी  लिमिट से अधिक वित्तीय ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 21 रुपये है।

यहाँ चेक करें संशोधित शुल्क 

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

CM Yogi | Maha Navami | Ram Navami | UP News | कन्या पूजन कर रहे हैं सीएम योगी #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:44:45+00:00

Ravi Kishan On Tiger Shroff Firing | टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर क्या बोले रवि किशन? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers