21 नवंबर से महंगी होंगी कई सेवाएं, इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक शामिल
पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 69 पैरामीटर में कई सेवाओं से जुड़े नियमों (Banking New Rules) में बदलाव का ऐलान किया है। इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। जिसके मुताबिक नए नियम 21 नवंबर 2026 से लागू होंगे। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इस लिस्ट में चेकबुक, एटीएम ट्रांजेक्शन, लॉकर, रिटेल क्रेडिट, एग्रीकल्चर क्रेडिट और डिजिटल बैंकिंग इत्यादि शामिल हैं।
जनरल करंट अकाउंट के लिए ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र में AMB नॉन मेंटेनेंस चार्ज 500 रुपये प्रति तिमाही होगा। अर्बन/मेट्रो के लिए 1,000 रुपये प्रति तिमाही शुल्क होगा। पहले शुल्क 100 रुपये से लेकर 600 रुपये था। सेविंग्स अकाउंट के लिए चेक बुक इशू करने के लिए शुल्क 5 रुपये प्रति लीव होगा, जो पहले 3 रुपये था। रेगुलर एसबी अकाउंट के लिए फ्री लिमिट 20 लीव प्रति वित्तवर्ष है।
डिमांड ड्राफ्ट के लिए शुल्क बदला
10 हजार रुपये से अधिक का डिमांड ड्राफ्ट इश्यू करने के लिए 5 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹1000 है ₹1000 से वही ₹1000 से अधिक के डिमांड ड्राफ्ट को जारी करने के लिए 5 रुपये प्रति 1 हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 4 रुपये है। अब डिमांड ड्राफ्ट रिवैलिड करने के लिए 150 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 100 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट है। इसे कैंसल करने या डुप्लीकेट जारी करने के लिए शुल्क 250 रुपये होगा।
चेक बुक से जुड़े नियम
एक लाख रुपये तक के चेक/बिल रिटर्न चार्ज इनवर्ड ट्रांजेक्शन के लिए 250 रुपये कर दिया गया है, जो वर्तमान में 200 रुपये है। यह शुल्क इंसफिशिएंट फंड के लिए लागू होगा। वहीं चेक या बिल रिटर्न चार्ज आउटवार्ड ट्रांजेक्शन के लिए 1 लाख रुपये तक की राशि के लिए 150 रुपये होगा, जो वर्तमान में 100 रुपये है। एक लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक की राशि के लिए शुल्क 400 रुपये, 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के लिए 750 रुपये, और 1 करोड़ रुपये से अधिक के लिए 1250 रुपये है। वर्तमान में एक लाख रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन पर 200 रुपये चार्ज लगता है।
इन सेवाओं के लिए भी शुल्क बदला
- सेविंग अकाउंट्स और करंट अकाउंट के लिए कैश हैंडलिंग चार्जेस में भी बदलाव किया है। सेविंग्स अकाउंट के लिए प्रतिदिन 2 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन फ्री होगा। 2 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन 1.5 रुपये प्रति हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 1 रुपये प्रति 1000 रुपये है।
- लॉकर रजिस्ट्रेशन अलॉटमेंट चार्ज ग्रामीण/सेमी अर्बन क्षेत्रों के लिए 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये होगा। वहीं अर्बन और मेट्रो क्षेत्रों के लिए शुल्क 500 रुपये से बढ़कर 600 रुपये कर दिया गया है।
- बैंक ने एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क में भी बदलाव किया है। मेट्रो शहरों में फ्री लिमिट तीन होगी। बाकी अन्य स्थानों के लिए फ्री लिमिट 5 होगी लिमिट से अधिक वित्तीय ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में 21 रुपये है।
मां के संस्कार भोज में खुद व्यवस्था संभालते दिखे Hemant Soren, निभाया बेटे का फर्ज
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित छोटे से पैतृक गांव नेमरा में आज एक अलग ही भावुक दृश्य देखने को मिला. अपनी माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक समर्पित बेटे के रूप में नजर आए. मां के देहांत के बाद आयोजित संस्कार भोज में उन्होंने न सिर्फ बेटे का धार्मिक और सामाजिक कर्तव्य पूरा किया, बल्कि गांव पहुंचे हर एक अतिथि के मान-सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा. राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग इस दुखद घड़ी में सोरेन परिवार को सांत्वना देने और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. गांव की पगडंडियों से लेकर मुख्य आयोजन स्थल तक लोगों का तांता लगा रहा.
गांव में उमड़ा लोगों का भारी हुजूम
संस्कार भोज के अवसर पर रामगढ़ के नेमरा गांव में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी. दूरदराज के जिलों, कस्बों और सुदूर ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आम नागरिक, रिश्तेदार, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे. हर कोई दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने आया था. गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन लेकिन बेहद आत्मीय था. इतने बड़े स्तर पर लोगों के पहुंचने के बावजूद पूरा कार्यक्रम शांति और सादगी के साथ आगे बढ़ा. गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








