‘राधे-राधे’ की गूंज सुनते ही दो पैरों पर खड़ा हो गया कुत्ता, ताल से ताल मिलाकर बजाने लगा ताली!
एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा कुत्ता ‘राधे-राधे’ के भजन पर अनोखी प्रतिक्रिया देता नजर आ रहा है. पार्क में बैठे इस कुत्ते ने जैसे ही लोगों को भजन गाते सुना, वह तुरंत अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया और ताल के साथ अपने पंजों से ताली बजाने लगा. हैरानी की बात यह है कि कुत्ता तब तक तालियां बजाता रहा, जब तक भजन चलता रहा, और संगीत बंद होते ही वह भी शांत हो गया. इस वीडियो को अब तक 110 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस नजारे को देखकर भावुक हो रहे हैं और इसे सच्ची भक्ति का प्रतीक बता रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि भक्ति की कोई भाषा या सीमा नहीं होती, यह हर जीव के दिल तक पहुंचती है. यह साधारण सा पल इंटरनेट पर एक बड़ी याद बन गया है, जो दिखाता है कि श्रद्धा और मासूमियत हर दिल में बसती है. Video Credit:Instagram- @last24hrofindia
मरकर दोबारा जिंदा हुई महिला, 24 मिनट तक रुकी रहीं सांसें, अब बताई- क्या देखा मौत के बाद?
लॉरेन कैनाडे नाम की महिला को घर पर दिल का दौरा पड़ा और 24 मिनट के लिए उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत मान लिया था. लेकिन वो दोबारा जिंदा हुईं. मौत के मुंह से वापस आने के बाद लॉरेन ने जो अनुभव साझा किए, वे हैरान करने वाले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















