Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया के कोच गंभीर को IPL से ऑफर:लेकिन कोच पद बना रुकावट, KKR को 2024 में तीसरा IPL खिताब दिलाया

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को IPL की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से बड़ा प्रस्ताव मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के नए निवेशकों में से एक ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और CEO का ऑफर दिया है। साथ ही उन्हें 2 से 3 प्रतिशत इक्विटी स्टेक देने की भी पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के अधिकतर मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और सौदा ट्रांसफर प्रक्रिया में है। गंभीर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं हालांकि, गंभीर फिलहाल इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, ऐसे में वे यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकते। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट नियम है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ टीम इंडिया और किसी IPL फ्रेंचाइजी के साथ आधिकारिक भूमिका में नहीं रह सकता। कॉन्ट्रैक्ट 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा गंभीर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अभी पूरी तरह अपने मौजूदा पद पर रहेंगे। इनका BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। संन्यास के बाद गंभीर IPL में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर रहे और टीम को दोनों बार प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़कर फ्रेंचाइजी को तीसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल गंभीर टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप अभियान में व्यस्त हैं। भारत लगातार तीन ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है और बुधवार को नीदरलैंड से भिड़ेगा। ------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों की इजाजत:शिवकुमार ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी,कर्नाटक सरकार ने शर्तों के साथ दी मंजूरी कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इसकी जानकारी X पर दी है। कुछ शर्तों के साथ IPL मैच कराए जाएंगे। टिकटिंग, भीड़ नियंत्रण और स्टेडियम में प्रवेश से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े

Continue reading on the app

गौतमबुद्ध नगर के 56 केंद्रों पर आज से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, 62 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर जिले में आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बनाए गए कुल 56 परीक्षा केंद्रों पर करीब 62 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय मूल के क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा आखिरी मैच

Navneet Dhaliwal Retirement: कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी कनाडा की टीम अपना आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो धालीवाल के करियर का भी अंतिम मैच होगा. 37 साल के धालीवाल को साथी खिलाड़ी जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे. Wed, 18 Feb 2026 18:07:41 +0530

  Videos
See all

30 मिनट की CPR से जी उठी महिला.. मौत के मुंह से खींच लाई डॉक्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:47:22+00:00

Katra में रोपवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्श | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:28:10+00:00

US Action: अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन | America | Caribbean Sea operation | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:37:13+00:00

Delhi Police Rescue: पुलिस का मानवीय चेहरा, आप भी देखिये Viral Video | #shorts #delhipolice #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:29:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers