Responsive Scrollable Menu

Macron India Visit 2026: इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर पीएम मोदी का खास संदेश, बोले- स्वागत है मेरे खास दोस्त!

Macron India Visit 2026 भारत और फ्रांस के रिश्ते एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद आत्मीय और दोस्ताना अंदाज़ में उनका स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मैक्रों की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- “भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।”

मैक्रों ने भी अपने संदेश में भारत यात्रा को खास बताते हुए कहा कि वह तीन दिन के दौरे पर मुंबई से नई दिल्ली तक रहेंगे और इस दौरान दोनों देश अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने लिखा- “भारत के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। हम साथ मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे।”

क्यों अहम है यह दौरा?
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, व्यापार और टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। खासकर रक्षा सौदों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे रही है।

मैक्रों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात से द्विपक्षीय सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है।

दोस्ती से रणनीति तक
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच निजी मित्रता भी जगजाहिर है। कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों नेताओं की केमिस्ट्री देखने को मिलती रही है। ऐसे में यह दौरा सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि भविष्य की साझेदारी को नई ऊंचाई देने का अवसर माना जा रहा है।

Continue reading on the app

Lava Bold N2: 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये

Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Bold सीरीज का नया मॉडल है और किफायती कीमत में जरूरी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और IP64 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं।

Lava Bold N2: कीमत और सेल की तारीख
Lava Bold N2 की कीमत 7,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन देश में सिर्फ Amazon के जरिए एक्सक्लूसिव रूप से खरीदा जा सकेगा।कंपनी ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

Lava Bold N2: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दी गई है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन एंड्रॉइड 15 गो (Android 15 Go) पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं होंगे, जिससे यूजर्स को एकदम क्लीन एंड्रॉइड अनुभव मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 8GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखता है।

कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे की तरफ स्क्वायर-शेप्ड मॉड्यूल में 13-मेगापिक्सल का एआई (AI) डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए लावा ने इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ अन्य जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

यूनिसेफ के साथ आईसीसी की पहल, भारत-नीदरलैंड मैच से पहले 'ट्रॉफी वॉक'

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ यूनिसेफ इंडिया की चीफ ऑफ फील्ड सर्विसेज सोलेदाद हेरेरो ने अहमदाबाद के दो युवा खिलाड़ियों के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-नीदरलैंड मुकाबले की शुरुआत से पहले 'ट्रॉफी वॉक' में हिस्सा लिया। यह पहल खेल के माध्यम से बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समावेशी विकास का संदेश देने पर केंद्रित रही। Wed, 18 Feb 2026 21:28:12 +0530

  Videos
See all

Actor Shehzad Khan क्यों भड़के? | The Kerala Story 2 | Desh Nahin Jhukne Denge with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:00:16+00:00

CM Yogi On Brahmos Missile: योगी ने निकाली ब्रह्मोस-बुलडोजर! आतंक या अपराध... एक ही अंजाम! | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:06:53+00:00

UP Election Analysis: गठबंधन होगा या नहीं? मायावती का आखिरी फैसला! Top News | SP | BSP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:00:47+00:00

Breaking News Live :Galgotias University AI Robot Dog Controversy के कांड पर क्या एक्शन होने जा रहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:02:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers