Responsive Scrollable Menu

Lava Bold N2: 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये

Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Bold सीरीज का नया मॉडल है और किफायती कीमत में जरूरी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और IP64 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं।

Lava Bold N2: कीमत और सेल की तारीख
Lava Bold N2 की कीमत 7,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन देश में सिर्फ Amazon के जरिए एक्सक्लूसिव रूप से खरीदा जा सकेगा।कंपनी ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

Lava Bold N2: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दी गई है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन एंड्रॉइड 15 गो (Android 15 Go) पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं होंगे, जिससे यूजर्स को एकदम क्लीन एंड्रॉइड अनुभव मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 8GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखता है।

कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे की तरफ स्क्वायर-शेप्ड मॉड्यूल में 13-मेगापिक्सल का एआई (AI) डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए लावा ने इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ अन्य जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

Continue reading on the app

मुंबई में ट्रैफिक अलर्ट: पीएम मोदी-मैक्रॉन की मुलाकात के बीच वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर 13 घंटे का यातायात प्रतिबंध

Mumbai: मुंबई के सबसे व्यस्त उत्तर-दक्षिण मार्गों में से एक, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार, 17 फरवरी को व्यापक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की बैठक से पहले अधिकारियों द्वारा भारी वाहनों पर 13 घंटे का प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी में मास्टरस्ट्रोक... सुपर 8 से पहले एक फैसले ने पलट दिया मैच

turning points: भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर शान से सुपर 8 में प्रवेश किया. अपने आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की. टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार 12वीं जीत है. नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव के मास्टरस्ट्रोक ने पूरा मैच पलट दिया. उन्होंने बल्लेबाजी में हार्दिक पंड्या की जगह शिवम दुबे को पहले उतारा जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से नीदरलैंड्स से मैच को दूर कर दिया. Wed, 18 Feb 2026 23:15:50 +0530

  Videos
See all

Indore MBA Student Murder: गर्लफ्रेंड की हत्या कर रात भर संबंध बनाता रहा सनकी बॉयफ्रेंड | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T18:10:00+00:00

Imran Khan Health Update: जेल में बंद इमरान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर | Pakistan | Gavaskar|N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T18:15:00+00:00

संजय राउत का INDI पर खुलासा ! | Shorts | Sanjay Raut | 'INDIA' Alliance | Congress | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T18:09:35+00:00

राजस्थान बजट सत्र में आया भूचाल | Shorts | Rajasthan News | Bahadur Singh Koli | Vidhansabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T18:10:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers