Responsive Scrollable Menu

Jammu में सेना अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का केस, AI Tools से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

जम्मू में एक सेना अधिकारी की पत्नी के खिलाफ जासूसी से जुड़ी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने चीनी खुफिया एजेंट के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विश्लेषणात्मक दस्तावेज तैयार करने के लिए चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल्स का इस्तेमाल किया। अधिकारियों के अनुसार, तेलंगाना की रहने वाली आरोपी महिला उच्च शिक्षित है और उसने 2023 में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में इंटर्नशिप की थी और फिलहाल स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार तो नहीं किया गया है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उससे पूछताछ की गई है और वह जांच एजेंसियों का सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला को संवेदनशील सुरक्षा, रक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर विश्लेषणात्मक लेख तैयार करने का काम सौंपे जाने का आरोप है। इन विषयों में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से जुड़ी गतिविधियां, अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और ड्रोन की तैनाती शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में शुक्रवार को जम्मू के गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला पर जासूसी करने और गोपनीय सरकारी जानकारी को बिना अनुमति इस्तेमाल करने से जुड़े शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, आपराधिक साजिश रचने और देश की संप्रभुता के खिलाफ अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं भी लगाई गई हैं।

मामले की जांच का जिम्मेदारी एक पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर महिला को उस समय रोका, जब वह कथित तौर पर पठानकोट जाने वाली ट्रेन में सवार होने की तैयारी कर रही थी। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए पास के एक सैन्य स्टेशन ले जाया गया।

महिला का मोबाइल फोन जब्त कर विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21

भारतीय वायुसेना के लिए 19 अक्टूबर का दिन बहुत खास है। वर्ष 1960 में आज ही के दिन, भारत में बने पहले लड़ाकू विमान मिकोयान-गुरेविच मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले जो भी मिग-21 विमान वायुसेना में थे, वे रूस से आयातित थे।

तब से लेकर अब तक मिग- 21 ने कई अहम युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 का करगिल युद्ध भी शामिल है। मिग-21 ने 26 सितंबर, 2025 को अंतिम बार भारतीय आकाश में उड़ान भरी और छह दशक से भी अधिक समय तक भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे इस प्रसिद्ध विमान को इस दिन सेवामुक्त किया गया। बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है।

पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर, 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी।

उनकी 27 दिसंबर, 2007 को एक चुनाव रैली के बाद हत्या कर दी गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया। 1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।

1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी। 1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया।

1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया। 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता। 1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई।

इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ। 1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली। 2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया।

उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं। 2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला। 2018: पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर खड़े लोगों को पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन कुचलते हुए बढ़ गई।

हादसे में लगभग 60 लोग मारे गए। 2023 : महिलाओं को शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति देकर तमिलनाडु में क्रांतिकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने वाले आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन। 2024: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Viral Video |कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल के आसपास का मंजर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:50:34+00:00

अपनी सोच की 'LAUNDRY' करवाओ योगेंद्र यादव के छोटे भाई! | Aishwarya Kapoor | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:43:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers