Responsive Scrollable Menu

85+ Durga Navami Wishes 2026 in Hindi: मां का दरबार सजा...यहां से भेजें मां दुर्गा के आशीर्वाद भरे दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं

85+ Happy Durga Navami 2026 Wishes, Devotional Quotes, Messages & Status Images in Hindi: 75+ दुर्गा नवमी विशेज, महानवमी कोट्स, दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं, भक्तिमय शायरी, मां दुर्गा के आशीर्वाद संदेश, WhatsApp status, परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें मां सिद्धिदात्री, दुर्गा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Continue reading on the app

Jammu में सेना अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का केस, AI Tools से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

जम्मू में एक सेना अधिकारी की पत्नी के खिलाफ जासूसी से जुड़ी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने चीनी खुफिया एजेंट के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विश्लेषणात्मक दस्तावेज तैयार करने के लिए चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल्स का इस्तेमाल किया। अधिकारियों के अनुसार, तेलंगाना की रहने वाली आरोपी महिला उच्च शिक्षित है और उसने 2023 में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में इंटर्नशिप की थी और फिलहाल स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार तो नहीं किया गया है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उससे पूछताछ की गई है और वह जांच एजेंसियों का सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला को संवेदनशील सुरक्षा, रक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर विश्लेषणात्मक लेख तैयार करने का काम सौंपे जाने का आरोप है। इन विषयों में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से जुड़ी गतिविधियां, अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और ड्रोन की तैनाती शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में शुक्रवार को जम्मू के गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला पर जासूसी करने और गोपनीय सरकारी जानकारी को बिना अनुमति इस्तेमाल करने से जुड़े शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, आपराधिक साजिश रचने और देश की संप्रभुता के खिलाफ अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं भी लगाई गई हैं।

मामले की जांच का जिम्मेदारी एक पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर महिला को उस समय रोका, जब वह कथित तौर पर पठानकोट जाने वाली ट्रेन में सवार होने की तैयारी कर रही थी। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए पास के एक सैन्य स्टेशन ले जाया गया।

महिला का मोबाइल फोन जब्त कर विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff News Updates | बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ,अभी तक क्या-क्या हुआ? Mumbai Police News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:33:36+00:00

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: लॉरेंस के टारगेट पर 'टाइगर श्रॉफ'! | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers