HBSE Admit Card 2026: हरियाणा 10th-12th बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
HBSE Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। Board of School Education Haryana (BSEH) ने 16 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब छात्र अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा की अंतिम तैयारियों में जुट सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी सूचना
रेगुलर मोड में पढ़ाई कर रहे छात्र अपना एडमिट कार्ड सीधे ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। उन्हें अपने-अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।
वहीं प्राइवेट उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में ये डिटेल जरूर जांचें
प्रवेश पत्र मिलने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य पर्सनल डिटेल्स ध्यानपूर्वक चेक कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क कर उसे ठीक करवाएं।
परीक्षा की टाइमिंग
हरियाणा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। हालांकि कुछ विषयों के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है, जिनकी परीक्षा 12:30 बजे से 3:00 बजे तक समाप्त होगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रमजान में चारमीनार से चांदनी चौक तक, भारत के 7 शहरों में मिलता है दुनिया का बेहतरीन बुर्का कलेक्शन
7 Best Cities For Burqa Shopping : भारत में बुर्का और हिजाब अब केवल परंपरा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है। आजकल बुर्का पहनने वाली महिलाएं हिजाब में तुर्की (Turkish) और दुबई (Abaya style) के डिजाइन्स काफी पसंद कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





















