Responsive Scrollable Menu

केबिन में बनेगा शिमला-मनाली जैसा माहौल! बस कर लीजिए ये 5 काम

How to Clean Car AC Vents: गर्मी बढ़ने के साथ कार का AC सही से काम करना बेहद जरूरी है, लेकिन गंदे AC वेंट्स हवा की क्वालिटी खराब कर सकते हैं और बदबू व एलर्जी की वजह बनते हैं. इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि घर पर ही कार AC वेंट्स को कैसे साफ करें, ताकि गाड़ी का केबिन ठंडा रहे.

Continue reading on the app

चांदी आज ₹6,667 गिरी, ₹2.34 लाख पर आई:4 दिन में ₹32,169 सस्ती; सोना ₹1.51 लाख हुआ, ऑलटाइम हाई से ₹25 हजार की गिरावट

चांदी के दाम में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 6,667 रुपए गिरकर 2,34,280 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत 2,40,947 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,903 रुपए गिरकर 1,51,195 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को ये 1,54,098 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी ₹32,169 और सोना 6,127 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक सोना 24,926 रुपए और चांदी 1,51,653 सस्ती हो चुकी है। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई 2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल कौन से मिशन की कर रहे तैयारी? T20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय कप्तान के दिखे तूफानी तेवर

Shubman Gill IPL 2026 Preparations: शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुजरात टाइटंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच भी दिखे. आईपीएल का आगामी सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा है. Thu, 19 Feb 2026 00:04:19 +0530

  Videos
See all

15वें दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:15:01+00:00

What would Robert Jenrick really do if he was the Chancellor? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:24+00:00

No breakthrough after "difficult" Russia and Ukraine peace talks. #Russia #Ukraine #Geneva #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:44+00:00

UP Assembly News माता प्रसाद पांडेय का छलका दर्द, थानेदार हमारा फोन नहीं उठाते! Top News | SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers