सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर भावुक हुई कियारा आडवानी: इमोशनल नोट में लिखा - आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी
Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। पिता के निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा तुरंत दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन परिवार के साथ वहीं रहेंगे। सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और इस समय गहरे सदमे में हैं।
इस दुखद खबर की जानकारी खुद सिद्धार्थ ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की कई यादगार तस्वीरें शेयर कर पिता को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवानी ने भी ससुर के दुखद निधन पर इमोशनल नोट शेयर किया हैं।
आपका प्यार हमेशा सुकून देता रहा - कियारा
कियारा ने लिखा, “शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया और हमेशा प्यार और समझदारी दिखाई। आपका प्यार और देखभाल हमें हमेशा सुकून देता रहा। आप हमेशा उदार और परिवार के लिए समर्पित रहे। हर समय मौजूद रहे, आपने हमेशा बिना किसी उम्मीद के प्यार दिया हैं।”
आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी - कियारा
कियारा ने आगे लिखा, “आपकी कहानियां, हंसी, शांत स्वभाव और कोमल दिल हमेशा मेरे साथ रहेगा। आपने जो प्यार, ईमानदारी और निस्वार्थ उदाहरण दिया, वह आपके बच्चों, पोतों और हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। शांति से आराम करें। आप हमेशा याद किए जाएंगे और हमेशा प्यार किए जाएंगे।”
‘आपकी ईमानदारी मेरी विरासत’ - सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनके पिता बहुत ही ईमानदार और संस्कारी इंसान थे। वे अनुशासित थे, लेकिन सख्त नहीं, मजबूत थे, लेकिन अहंकारी नहीं। कठिन समय में भी वो हमेशा सकारात्मक बने रहे।
सिद्धार्थ ने बताया कि मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का सामना करने तक, उनके पिता कभी हार नहीं मानते थे। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला हमेशा मजबूत रहा।
नींद में हुआ निधन
सिद्धार्थ ने लिखा, “पापा, आप शांति से नींद में हमें छोड़कर चले गए। आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं।” रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 14 फरवरी को दिल्ली में हुआ। अंतिम संस्कार परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में किया गया।
Infinix Note Edge लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
Infinix Note Edge भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है. इसमें 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है और तीन साल तक OS अपडेट का वादा करता है.
The post Infinix Note Edge लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















